बच्चों की स्थिति से अवगत हुए सेव द चिल्ड्रेन के सीईओ
रांची : शनिवार को गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रेन के सीईओ थॉमस कैंडी ने झारखंड राज्य
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST)
रांची : शनिवार को गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रेन के सीईओ थॉमस कैंडी ने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (जेएससीपीसीआर) के कार्यालय का निरीक्षण किया। आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने इस दौरान सीईओ को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, ड्रॉप आऊट, बच्चों में कुपोषण आदि की स्थिति से अवगत कराया। इसपर सीईओ ने इन समस्याओं के समाधान के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, सेव द चिल्ड्रेन और आयोग को साथ मिलकर काम करने की जरूरत बताई। सेव दे चिल्ड्रेन के राज्य समन्वयक महादेव हांसदा भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें