ये हैं झारखंड के मंत्री, खेतों में उतरकर की धानरोपनी, हल-बैल के साथ की जुताई; देखें तस्वीरें
Satyanand Bhokta Labour Minister Jharkhand श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता सोमवार को अपने पैतृक गांव कारी पहुंचकर खेतों में उतर गए। धानरोपनी की।
चतरा, जासं। राज्य के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता सोमवार को अपना पैतृक गांव सदर थाना क्षेत्र के कारी पहुंचे और लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इसके बाद श्रम मंत्री खेतों में उतर गए और जमकर पसीना बहाया। हल चलाया और धान का रोपा भी किया। मंत्री करीब दो घंटो तक हल चलाया और रोपा किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि गरीब किसान के बेटा हूं, गरीबी को जानता हूं। खेती करना हमारा धर्म है। किसान अन्नदाता होते हैं। आगे कहा कि हेमंत सरकार किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हितों की रक्षा के लिए दृढसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने विरासत में खेत दिया है, खेती करना जरूरी है। किसान खेती करेगा, तब ही खाने के लिए अनाज मिलेगा।
झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता पहुंचे अपने पैतृक गांव, खेतों में बहाया पसीना। कहा-किसान का बेटा हूं, कृषकों का दर्द समझता हूं