Sarhul 2022: सरहुल उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हातमा सरना स्थल से शोभायात्रा
Sarhul 2022 सरहुल को लेकर आज सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची में चहल पहल तेज है। आज दोपहर एक बजे से हातमा सरनास्थल से शोभायात्रा निकलेगी। हेमंत सोरेन आयोजन स्थल पहुंचे। केंद्रीय सरना समिति द्वारा आपातकालीन स्थिति में संपर्क नंबर जारी किया गया है।
रांची, जासं। Sarhul 2022 सरहुल को लेकर सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची में चहल पहल तेज है। सरहुल शोभायात्रा को लेकर सभी आदिवासी हास्टल व समिति सदस्यों ने पूर्व में ही तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्यमंत्री सरहुल पर्व को लेकर आदिवासी हॉस्टल पहुंचे चुके हैं। इसके सीएम हेमंत सोरेन सिरम टोली स्थित आयोजन स्थल पर भी पहुंचे। साथ ही सभा को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि सभी चौक चौराहे पर ढोल नगारा व झंडे की रौनक देखते बन रही है। वहीं केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय ने सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया है।
शोभा यात्रा में महिलाएं लाल पाड़ साड़ी एवं पुरुष धोती गंजी में शामिल होंगी। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल नगाड़ा मांदर के साथ शामिल हो, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें, प्रत्येक गांव के मौजा दल अपने अपने खोड़हा की स्वयं निगरानी करेंगे। शोभायात्रा में शामिल खोड़हा दल दोनों तरफ से रस्सी बनाकर घेरा बना ले एवं दूसरे दलों में जाने से बचे बाहरी व्यक्तियों को अपने खोडहा में शामिल नहीं करेंगे।
केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने सरहुल शोभायात्रा में शांतिपूर्वक ढंग से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरहुल शोभायात्रा में 5000 वोलेंटियर्स तैनात रहेंगे।
सिरम टोली सरना स्थल पर किया गया पूजा।
जारी किया गया संपर्क नंबर...
केंद्रीय सरना समिति द्वारा आपातकालीन स्थिति में संपर्क नंबर जारी किया गया है। जिसमें फूलचंद तिर्की 9199967174, संजय तिर्की 9102518668, विनय उरांव 7004087109, नीरा टोप्पो 6299184563, प्रमोद एक्का-6299371199, प्रशांत टोप्पो-9334291722 का नाम शामिल है।
सरहुल पूजा को ले हातमा सरना टोली में हुई पूजा अर्चना, बांटे गए टहरी
हातमा सरना टोली में केकड़ा मछली पकड़ने का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। रविवार शाम को केंद्रीय सरना टोली हातमा स्थित सरहुल पूजा शोभायात्रा के उद्गम स्थल पर जगलाल पाहन द्वारा 5 मुर्गे को चढ़ाकर दो घड़े में पानी रखा गया था। सोमवार सुबह उन घड़ों के पानी की स्थिति देखकर भविष्यवाणी की गई कि आने वाली फसलें और बारिश कितना होगी। दस बजे फिर 5 मुर्गे को चढ़ाया गया। इसके बाद नए फल फूलों की सब्जियां तथा चढ़ाए गए मुर्गे की टहरी बनाकर प्रसाद स्वरूप बांटे गए। दोपहर 1:00 बजे सरहुल शोभायात्रा केंद्रीय सरना स्थल हातमा जो सरहुल शोभायात्रा का उद्गम स्थल है से निकाली जाएगी। जो सरहुल चौक, मोरहाबादी उपायुक्त आवास के सामने उत्तरी छोर के जितने भी शोभायात्रा में आने वाले खोड़हा हैं उन्हें साथ लेकर शोभा यात्रा रेडियम रोड, कचहरी रोड, महात्मा गांधी रोड (मेन रोड) होते हुए सिरम टोली सरना स्थल तक जाएगी।
हातमा मे पुजा करते जगलाल पाहन।
पूरे कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और महासचिव कृष्ण कांत टोप्पो, आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, आदिवासी लोहरा समाज के अध्यक्ष अभय भूत कुमार, डहरू उरांव, सुरेश उरांव, अमर मुंडा, निर्मल पाहन व अन्य सामाजिक अगुवा अपनी अहम भूमिका में रहेंगे।