Move to Jagran APP

इप्सोवा मेला : सारेगामा फेम राजा हसन की मदमस्‍त स्‍वरलहरियों से श्रोताओं ने खोयी सुधबुध

शनिवार को इप्सोवा मेले में बॉलीवुड कलाकार राजा हसन ने दर्शकों को अपनी मदमस्त आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में दिवाली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे।

By Edited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:01 AM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 08:15 AM (IST)
इप्सोवा मेला : सारेगामा फेम राजा हसन की मदमस्‍त स्‍वरलहरियों से श्रोताओं ने खोयी सुधबुध
इप्सोवा मेला : सारेगामा फेम राजा हसन की मदमस्‍त स्‍वरलहरियों से श्रोताओं ने खोयी सुधबुध

रांची, जासं। जैप वन प्रांगण में चल रहे इप्सोवा मेले में शनिवार की शाम सारेगामा फेम राजा हसन ने खूब झुमाया। वल्लाह रे वल्लाह के साथ आगरे का घाघरा, बचना ऐ हसीनों जैसे गीत गाकर श्रोताओं का दिल लूट लिया। राजा ने शाम को मदहोश बना दिया है। पूरा प्रांगण राजा के गीतों पर झूमता नजर आया। दिन में भी कई कार्यक्रम हुए। बेबी शो का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

दीपशिखा के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके बाद हेहल बालाश्रय के 24 बच्चों को मेला घुमाया गया। उन्हें भोजन कराया गया। एक तरह से शनिवार के कार्यक्रम के यही मुख्य अतिथि थे। सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिया गया। मेले का समापन रविवार को होगा। समापन पर प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। बग्घी की सवारी मेला का मुख्य आकर्षण बग्घी की सवारी है।

यहां पर सवार होकर मेला परिसर का भ्रमण कर सकते हैं। झारखंड पुलिस के स्टॉल पर अत्याधुनिक हथियारों एवं उपकरणों की जानकारी भी दी जा रही है। मेले में एन्टिक कार के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग रही है। मेले में कई प्रकार के स्टॉल लगे हैं, जिनपर दीपावली के लिये खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। मेले में बच्चे झूले का भी आनंद ले रहे हैं।

डोकरा आर्ट यहां डोकरा कलाकृतियां भी मिल रही हैं। प्राचीन और एंटिक चीज खरीद सकते हैं। ट्राइफेड के स्टाल पर यह मिल रहा है। बीस प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। इसके अलावा कलाखंड के स्टाल पर हाथ से बनी पेंटिंग आदि भी बिक रही हैं। ट्राइफेड के स्टाल पर और भी बहुत कुछ मिल रहा है। ऊनी वस्त्रों की मांग मेले में मौसम को देखते हुए ऊनी वस्त्र भी हैं।

शॉल, चादर, बंडी से लेकर कुर्ता का कपड़ा। उत्तराखंड के स्टाल पर कई तरह की बंडी है। महिलाओं के शॉल है। चादर है। महिलाओं के लिए कोट है। इसके साथ राजस्थानी जूतियां हैं। लाह की चूड़ियां हैं। इनकी है भूमिका मेले के आयोजन में इप्सोवा की अध्यक्ष पूनम पाण्डेय, उपाध्यक्ष रंजना मल्लिक तथा सचिव मती प्रीति अमोल होमकर सहित प्रमिला नायडू, शिखा गुप्ता, नुराधा पाल्टा, स्मिता सिंह, मोनिका ब़त्रा, रागिनि सिंह, अनीता प्रसाद, वर्तिका द्विवेदी, शम्शुम मेहर, मनीषा मिंज, प्रीति रमेश, महावेश खानम आदि की भूमिका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.