Move to Jagran APP

विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत समाज और स्वयंसेवकों को देंगे संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 8 अक्टूबर को पूरे देश में विजयादशमी उत्सव मनाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत लोगों को सुबह में संबोधित करेंगे। उस दिन संघ प्रमुख लोगों को संदेश देते हैं।

By Edited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 03:45 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 03:45 AM (IST)
विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत समाज और स्वयंसेवकों को देंगे संदेश
विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत समाज और स्वयंसेवकों को देंगे संदेश

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 8 अक्टूबर को पूरे देश में विजयादशमी उत्सव मनाएगा। उस दिन संघ की स्थापना के 94 वर्ष पूरे हो जाएंगे। संघ मुख्यालय नागपुर के रेशम बाग मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा। सरसंघचालक मोहन भागवत इस दिन स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचसीएल के अध्यक्ष व संस्थापक शिव नाडर होंगे। संघ प्रमुख के विजयादशमी के संबोधन का स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज, देश-दुनिया के राजनेताओं को भी इंतजार रहता है।

loksabha election banner

संघ प्रमुख के संबोधन में अगले एक वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर विजन का खाका खींचा जाता है। मंगलवार को नागपुर में सुबह 7.40 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। शस्त्र पूजन के बाद मोहन भागवत का संबोधन होगा। आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि विजयादशमी के दिन सरसंघचालक जो संदेश देते हैं वह स्वयंसेवकों के लिए एक मार्गदर्शन रहता है कि समाज की दशा-दिशा ठीक रहे इसके लिए क्या-क्या करना है। उस संबोधन में भारत के भविष्य को लेकर भी कई प्रकार की समसामयिक बातें रहती हैं।

आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि विजयादशमी के दिन सरसंघचालक जी जो संदेश देते हैं वह स्वयंसेवकों के लिए एक मार्गदर्शन रहता है कि समाज की दशा-दिशा ठीक रहे इसके लिए क्या-क्या करना है। साथ ही समाज के लिए भी व्यापक संदेश रहता है कि संघ क्या-क्या करने वाला है। उस संबोधन में भारत के भविष्य को लेकर भी कई प्रकार की समसामयिक बातें रहती हैं।

उसमें समाज जीवन को प्रभावित करने वाले सभी विषयों की चर्चा करते हैं। संघ की भारत में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्वयंसेवकों के साथ-साथ विश्व भर के राजनेता देखते हैं और उस पर चर्चा करते हैं। रांची में विजयादशमी उत्सव मंगलवार को रांची में विजयादशमी उत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। सुबह में पथसंचलन होगा। उसके बाद शस्त्रपूजन के बाद बौधिक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.