रांची हवाई अड्डे पर सतर्कता सप्ताह का समापन
रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:45 AM (IST)
रांची जागरण, संवाददाता : रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया। इसमें गत 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें कर्मचारियों और अतिथियों को सतर्कता की शपथ दिलाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार दिए गए और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र का वितरण एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें