पूरी रात की इबादत, कोरोना से निजात की मागी दुआएं
राची शब ए बरात पर गुरुवार की पूरी रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबा
जागरण संवाददाता, राची : शब ए बरात पर गुरुवार की पूरी रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबादत की। इस दौरान घरों में इबादत करते हुए लोगों के हाथ दुआओं के लिए उठे। लोगों ने कोरोना वायरस से पूरे देश को बचाने के साथ देश की खुशहाली और एकता के लिए अल्लाह से दुआएं मागी। लोगों ने रो-रोकर अपनी गुनाहों की माफी भी मागी। इसके साथ ही पूर्वजों को समर्पित फातेहा भी पढ़े गए। पूरी रात की इबादतों में नमाज, कुरआन की तिलावतें और दुआएं की गई।
इसके बाद देश में लागू लॉकडाउन की वजह से लोगों ने कब्रिस्तान जाए बगैर अपने मरहूमों (पूर्वजों) के इसाले सवाब के लिए दुआएं मागी। घरों में इबादत के लिए दोपहर से ही मस्जिदों से एलान की जाती रही। महिलाओं ने भी की इबादत : पूरी रात महिलाओं ने भी इबादत की। कोई कुरआन की तिलावत में मशरूफ रहा तो कोई नफिल नमाज में। वहीं मरहूम, मरहूमा और बुजूर्गानेदीन के नाम से हलुआ और रोटी का फातिहा किया गया। तबरूक गरीब व मिसकीनों के बीच तकसीम किया गया। इस दौरान लोगों ने अल्लाह के आगे कोरोना जैसे महामारी से बचाने की खूब दुआएं की। अन्य शब ए बरात की तरह मोहल्लों में चहल पहल नहीं रहा, इसका लोगों में मलाल जरूर था। आज रखा जाएगा रोजा : शब ए बारात के दूसरे दिन शुक्त्रवार को मुसलिम समुदाय के लोग नफिल रोजा रखेंगे। इसके लिए फज्र की नमाज से पहले लोग सेहरी करेंगे और शाम में मगरिब के अजान के बाद इफ्तार करेंगे। इफ्तार भी लोग घरों में ही करेंगे। इस बार मस्जिदों में सामूहिक इफ्तार नहीं की जाएगी।