झांसे में फंस गई मुंबई की फैशन डिजाइनर, फिल्म बनाने के नाम पर ठग लिए एक लाख
Fraud in Ranchi. मुंबई की रहनेवाली फैशन डिजाइनर ने रांची के चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 05:04 PM (IST)
रांची, जासं। फिल्म बनाने के नाम पर मुंबई की फैशन डिजाइनर से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। राजधानी के चुटिया थाने पहुंचे पीडि़त फैशन डिजाइनर ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।बताया जा रहा है कि मुंबई की रहने वाली युवती को रांची के रहने वाले एक युवक ने फिल्म निर्माण में पैसा लगाने का झांसा दिया। इसके लिए बजाब्ता उसे कई लोकेशन और सेट भी दिखाए गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें