Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की सियासत में 'बाहरी' पर बवाल, बंधु तिर्की पर भड़की भाजपा, कहा- कांग्रेस का रोपा बीज है विस्थापन

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 01:33 PM (IST)

    झारखंड भाजपा के प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कांग्रेस नेता बंधु तिर्की पर पलटवार किया है। उन्होंने तिर्की को स्थानीयता जल जंगल जमीन और आदिवासियत के नाम राजनीति चमकाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि तिर्की को बाहरियों की हो रही नियुक्तियों में बारे में हेमंत सरकार से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिर्की विस्थापन की बात करते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि विस्थापन कांग्रेस का ही रोपा बीज है।

    Hero Image
    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर उठाए सवाल

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कांग्रेस नेता बंधु तिर्की को स्थानीयता, जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के नाम राजनीति चमकाने वाला बताया है।

    महतो ने कहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से सजा पा चुके पूर्व विधायक बंधु तिर्की को राज्य में बाहरी लोगों की हो रही नियुक्तियों के बारे में हेमंत सरकार से पूछना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी में जिस तरीके से नियमों को ताक पर रखकर, पेपर लीक एवं परीक्षा सेंटर सेटिंग कराकर खुलेआम नौकरियां बेची जा रही हैं। इसमें 70 प्रतिशत से अधिक राज्य के बाहर के अभ्यर्थी शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि तिर्की इस सरकार में राज्य समन्वय समिति के सदस्य हैं। वो राग अलाप रहे हैं कि सीएनटी, एसपीटी और पेसा कानून की धज्जियां उड़ाकर आदिवासियों की जमीन कब्जा कर लूटी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि आखिर बंधु तिर्की ज्ञान किसे बांट रहे हैं? वे विस्थापन की बात करते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि विस्थापन कांग्रेस का ही रोपा हुआ बीज है।

    प्रकृति, संस्कृति के साथ विकास व विरासत का संदेश है मन की बात: बाबूलाल मरांडी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 112वां एपिसोड रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम को सुना और इसके संदेश पर चलने का निर्णय लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात सुनकर भारत दर्शन का अनुभव होता है। प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत की प्रकृति, संस्कृति, विकास और विरासत से देश की जनता को परिचित कराता है।

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन की बात बन गया है। उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्र भक्ति है, राष्ट्र शक्ति है, परंपरा है, प्रगति है।

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों की प्रेरक गाथाएं, जन प्रयास की चर्चा, युवा शक्ति, नारी शक्ति का देश के विकास में योगदान, नई तकनीक की खोज जैसे विषय प्रमुखता से समाहित होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: कांग्रेस MLA शिल्पी नेहा के बयान पर सियासी बवाल, समर्थन में खुलकर सामने आये पिता बंधु तिर्की

    CP Radhakrishnan Tenure: भ्रष्टाचार पर सख्त रहे राधाकृष्णन, उच्च शिक्षा पर किया फोकस; सरकार के साथ रिश्तों में खटास

    9 लाख छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ेगी हेमंत सरकार, हर महीने मिलेंगे 40000 रुपये