Move to Jagran APP

रांची-दिल्‍ली GoAir flight रद होने के बाद यात्रियों ने किया हंगामा Ranchi News

रात 810 बजे की रांची से दिल्‍ली जाने वाली फ्लाइट अचानक रद कर दी गई। इससे सफर करने वाले 150 यात्री रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 08:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 10:24 AM (IST)
रांची-दिल्‍ली GoAir flight रद होने के बाद यात्रियों ने किया हंगामा Ranchi News
रांची-दिल्‍ली GoAir flight रद होने के बाद यात्रियों ने किया हंगामा Ranchi News
रांची, जासं। रांची से दिल्ली जानेवाली गो एयरवेज की फ्लाइट अचानक तकनीकी खराबी के कारण रद कर दिए जाने से यात्रियों ने देर रात तक एयरपोर्ट पर हंगामा किया। बताया जाता है कि रात 8:10 बजे की फ्लाइट अचानक रद कर दी गई। इससे सफर करने वाले 150 यात्री रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। अचानक फ्लाइट रद होने से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने का प्रबंध करने के लिए एयरवेज कहा।

यात्रियों के विश्राम के लिए होटल का प्रबंध कर गो एयरवेज ने उन्हें सुबह की फ्लाइट से भेजने की बात कही है। हालांकि सभी यात्रियों की सुबह की फ्लाइट सुनिश्चित करने के लिए यात्री रात 12 बजे के बाद भी हंगामा करते रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.