Move to Jagran APP

RSS की सभी शाखाओं में मनाया जाएगा वर्ष प्रतिपदा उत्सव, भय्याजी जोशी ने जारी किया संदेश

भारतीय नववर्ष पर सरकार्यवाह ने जारी किया संदेश। भय्याजी का संदेश जारी होने के बाद वर्ष प्रतिपदा के दिन निकलने वाली शोभायात्रा व सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 10:48 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 10:48 AM (IST)
RSS की सभी शाखाओं में मनाया जाएगा वर्ष प्रतिपदा उत्सव, भय्याजी जोशी ने जारी किया संदेश
RSS की सभी शाखाओं में मनाया जाएगा वर्ष प्रतिपदा उत्सव, भय्याजी जोशी ने जारी किया संदेश

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस बार 25 मार्च को नववर्ष का उत्सव देश भर में सभी शाखाओं पर मनाएगा। सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने संदेश जारी कर कहा है कि जनता कफ्र्यू को लेकर 22 मार्च को पूर्ण शाखा नहीं लगाते हुए सुबह 6.30 से पहले एवं रात्रि में 9.30 के बाद एकत्र होकर प्रार्थना करें। सोसाइटी में रहने वाले स्वयंसेवक वहीं पर एकत्र होकर प्रार्थना कर लें। किसी भी कारण से सुबह सात बजे के बाद और रात्रि नौ बजे से पहले घर से नहीं निकले। प्रशासन की मदद करें। भय्याजी का संदेश जारी होने के बाद वर्ष प्रतिपदा के दिन निकलने वाली शोभायात्रा व सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। केवल शाखाओं पर ही कार्यक्रम होंगे।

prime article banner

झारखंड प्रांत ने आयोजित किया क्विज प्रतियोगिता

जनता कफ्र्यू के दिन घरों में रहने वाले स्वयंसेवकों के लिए आरएसएस ने अनोखे उपाए किए हैं। एक तो घरों में रहने वाले स्वयंसेवकों के लिए सुबह पांच बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक का कार्यक्रम जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।

आरएसएस के झारखंड प्रांत के बौद्धिक विभाग ने स्वयंसेवकों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि उस दिन डॉ. राकेश सिन्हा की पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुस्तक पढ़ें। इस पुस्तक का पीडीएफ वाट्सएप पर जारी किया गया है। उस पुस्तक से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उसका उत्तर बौद्धिक विभाग की ओर से जारी वेबसाइट पर दिए जाएंगे। फिर उसके परिणाम जारी किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.