Move to Jagran APP

Ex MP रवींद्र राय के आवास पर दही-चूड़ा के भोज में जुटे संघ परिवार के लोग

डॉ. रवींद्र राय के आवास पर शनिवार को दही चूड़ा का भोज आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ के सभी अनुषांगिक संगठन एवं भाजपा के लोग शामिल हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 07:44 PM (IST)
Ex MP रवींद्र राय के आवास पर दही-चूड़ा के भोज में जुटे संघ परिवार के लोग
Ex MP रवींद्र राय के आवास पर दही-चूड़ा के भोज में जुटे संघ परिवार के लोग

रांची, जासं। भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय के आवास पर शनिवार को दही चूड़ा का भोज आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संघ के सभी अनुषांगिक संगठन एवं भाजपा के लोग शामिल हुए। लगभग 600 से अधिक लोगों ने इस दौरान भोजन किया। भोज में विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर, सह प्रांत कार्यवाह अशोक श्रीवास्तव, आरोग्य भारती के केंद्रीय संगठन मंत्री अशोक वाष्र्णेय, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, गंगा यादव, महानगर संघचालक पवन मंत्री, कार्यवाह धनंजय सिंह, वरिष्ठ प्रचारक विजय घोष, एकल के ललन शर्मा, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, सुबोध सिंह गुड्डू, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, रंजना कुमारी, लुईस मरांडी, मेयर आशा लकड़ा सहित राजधानी में रहने वाले संघ परिवार के प्रमुख लोग एवं आरएसएस के आम स्वयंसेवकों ने शिरकत की।

loksabha election banner

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.