विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Vikas Parishad: गीतों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाने को आगे आया भारत विकास परिषद

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Sat, 15 Oct 2022 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2022 05:04 PM (IST)

Bharat Vikas Parishad राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद बच्चों में राष्ट्र भक्ति की चेतना जगाने के ...और पढ़ें

Bharat Vikas Parishad: भारत विकास परिषद कर रहा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन।
Bharat Vikas Parishad: भारत विकास परिषद कर रहा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन।

रांची, [संजय कुमार]। Bharat Vikas Parishad राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) जहां शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण के कार्यों में लगा है, वहीं 36 से अधिक अनुषांगिक संगठन अलग- अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उनमें से एक भारत विकास परिषद बच्चों में राष्ट्र भक्ति की चेतना जगाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहता है। अभी गीत के माध्यम से स्कूली बच्चों में राष्ट्र भक्ति की चेतना जगाने में लगा है। इसके लिए संगठन ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की है। इसमें भाग लेने के लिए देश के निजी स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है।

चार स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में 5500 से अधिक स्कूलों के बच्चों के भाग लेने की संभावना है। इसकी शुरुआत संगठन की 1500 से अधिक शाखाओं (इकाईयों) से की गई है। सभी शाखाओं से चयनित बच्चों के लिए प्रांत स्तर पर प्रतियोगिता होगी। उसके बाद क्षेत्र और फिर राष्ट्रीय स्तर पर 17-18 दिसंबर को राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रतियोगिता होगी।

बच्चों में राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाना है 

भारत विकास परिषद के झारखंड प्रांत के पालक गिरीश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का महत्व काफी है। विद्यार्थियों के राष्ट्रीय चेतना के स्वरों में सहयोग देने हेतु इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जीपी सिंह।

सभी स्कूलों से 6 से 8 बच्चे लेंगे भाग

जीपी सिंह ने कहा कि कार्य की दृष्टि से संगठन ने पूरे देश को 73 प्रांतों और 10 क्षेत्रों में बांटा है। लगभग 1500 शाखाएं हैं। सभी शाखाओं पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक स्कूलों से संपर्क किया गया है। समूह गान प्रतियोगिता में सभी स्कूलों से 6 से 8 बच्चे भाग लेंगे। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली तीन टीमों का चयन करेगी। उसके बाद नवंबर में प्रांत और क्षेत्र स्तर पर आयोजन होगा। वहीं दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होगा। जहां अंतिम रूप से चयनित टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी और संस्कृत भाषा में बच्चे गाएंगे गीत 

इस आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों को देश भक्ति गीतों की पुस्तक चेतना के स्वर उपलब्ध कराया गया है। यह हिंदी और संस्कृत भाषा में 100 से अधिक राष्ट्रभक्ति गीतों का संकलन है। प्रत्येक स्कूल के बच्चे सामूहिक रूप से हिंदी और संस्कृत भाषा में गीत गाएंगे। इसके बाद प्रांत और क्षेत्र स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिंदी और संस्कृत भाषा के साथ साथ बच्चे संबंधित इलाके की स्थानीय भाषा में भी गीत गाएंगे।

रांची में आज होगा आयोजन

शाखा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के तहत रांची में रविवार को आयोजन होगा। इसमें डीपीएस, डीएवी ग्रुप, विवेकानंद विद्या मंदिर सहित कई स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर के सभागार में 9.30 बजे से किया गया है।

प्रबुद्ध एवं साधन संपन्न लोगों के सहयोग से चलने वाला सामाजिक संगठन है

भारत विकास परिषद की स्थापना स्वामी विवेकानंद के शताब्दी वर्ष 1963 में दिल्ली में हुई थी। यह समाज के प्रबुद्ध एवं साधन संपन्न लोगों के सहयोग से चलने वाला सामाजिक एवं गैर राजनीतिक संगठन है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है। संस्कार और सेवा के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर आधारित समाज का निर्माण करना इसका लक्ष्य है।