Move to Jagran APP

RSS News: स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरना है: दत्तात्रेय होसबाले

RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की सुबह रांची पहुंचे। झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरना है।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Wed, 28 Sep 2022 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:40 AM (IST)
RSS News: स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरना है: दत्तात्रेय होसबाले
RSS News: आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले झारखंड दौरे पर।

रांची, जासं। RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की सुबह रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। अपर बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से संघ की शाखा विस्तार पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संघ से समाज की जो अपेक्षा बढ़ी है उस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण एक तरफ जहां देश में कई शाखाएं बंद हो गई वहीं संघ कार्य का विस्तार भी प्रभावित हुआ। परिस्थिति अनुकूल होने पर जो बंद शाखाओं को फिर फिर शुरू करना है और संघ कार्य में तेजी लानी है। इसके लिए संघ के कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि समाज की अपेक्षा संघ से बढ़ गई है‌। हम सभी स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करना है। समाज का जो विश्वास बढ़ा है उस विश्वास को टूटने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष तक हमलोगों ने देश के सभी मंडलों तक अपना कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके लिए संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी और गतिविधि को मिलकर काम करना होगा।

अनुकूल परिस्थिति में संभल कर चलने की है जरूरत

दत्तात्रेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति संघानुकूल है। परंतु इस अनुकूल परिस्थिति में संभल कर चलने की जरूरत है। जो समाज जितना उठाता है, अपेक्षा पर खड़ा नहीं उतरने पर वह उतना जल्दी गिरा भी देता है। इसलिए स्वयंसेवकों को अपने चाल, चरित्र और व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। समय का पालन, ईमानदारी और देशभक्ति स्वयंसेवक का गुण है। इसे बनाए रखना है। सभी स्वयंसेवकों में आत्मीयता और स्नेह रखने का भाव होना चाहिए। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से समूह में कैसे काम करें, इस पर जोर देने को कहा।

आज महानगर एकत्रीकरण में स्वयंसेवकों को किया संबोधित

सरकार्यवाह बुधवार की सुबह रांची महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में शहर के आमलोगों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के पीछे स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के मैदान में किया गया। सुबह छह बजे तक स्वयंसेवकों पूर्ण गणवेश में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम सुबह आठ बजे समाप्त हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.