Move to Jagran APP

RSS News: झारखंड में आरएसएस के कई विभाग प्रचारकों के स्थान में परिवर्तन, कई को दी गई प्रोन्नति

RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखंड प्रांत में कई विभाग प्रचारकों के स्थान में परिवर्तन किया गया है तो कई प्रचारकों को प्रोन्नति दी गई है। नेतरहाट में चल रही प्रचारकों की बैठक में रविवार को बदलाव की घोषणा की गई।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:59 AM (IST)
RSS News: झारखंड में आरएसएस के कई विभाग प्रचारकों के स्थान में परिवर्तन, कई को दी गई प्रोन्नति
RSS News: झारखंड में आरएसएस के कई विभाग प्रचारकों के स्थान में परिवर्तन, कई को दी गई प्रोन्नति

रांची, जासं। RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखंड प्रांत में कई विभाग प्रचारकों के स्थान में परिवर्तन किया गया है तो कई प्रचारकों को प्रोन्नति दी गई है। नेतरहाट में चल रही प्रचारकों की बैठक में रविवार को बदलाव की घोषणा की गई। हजारीबाग के विभाग प्रचारक व सह प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार को प्रांत शारीरिक प्रमुख का दायित्व दिया गया है। उनका केंद्र हजारीबाग ही रहेगा। प्रांत शारीरिक प्रमुख मोहन कच्छप अब प्रांत सह सेवा प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।

loksabha election banner

रांची विभाग के सह विभाग प्रचारक मंटू कुमार को प्रोन्नति देते हुए रांची विभाग का विभाग प्रचारक बनाया गया है। वहीं, रांची के विभाग प्रचारक व्यापक कुमार को पलामू का विभाग प्रचारक बनाया गया है। पलामू के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश अब जमशेदपुर के विभाग प्रचारक होंगे, वहीं जमशेदपुर के विभाग प्रचारक आशुतोष हजारीबाग के विभाग प्रचारक होंगे।

साहिबगंज के विभाग प्रचारक विगेंद्र कुमार अब देवघर के विभाग प्रचारक होंगे। गुमला के विभाग प्रचारक अजय कुमार को साहिबगंज का विभाग प्रचारक बनाया गया है। वहीं, बोकारो महानगर व ग्रामीण के जिला प्रचारक शम्मी कुमार को गुमला का विभाग प्रचारक बनाया गया है।

इसी तरह कोडरमा के जिला प्रचारक प्रदीप बाग को धनबाद का विभाग प्रचारक बनाया गया है। संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार कार्य की दृष्टि से प्रत्येक तीन वर्ष पर प्रचारकों के स्थान में परिवर्तन किया जाता है। उसी प्रक्रिया के तहत यह बदलाव किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.