Move to Jagran APP

RSS Executive Election: आरएसएस झारखंड प्रांत की नई का‍र्यकारिणी का गठन, कई विभाग प्रचारक इधर-उधर

RSS Executive Election धनंजय कुमार सिंह को प्रांत प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वे रांची महानगर के कार्यवाह थे। धनबाद के विभाग प्रचारक गोपाल शर्मा को देवघर देवघर के विभाग प्रचारक कुणाल कुमार को हजारीबाग हजारीबाग विभाग प्रचारक राजूकांत को धनबाद भेजा गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 08:27 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 06:54 PM (IST)
RSS Executive Election: आरएसएस झारखंड प्रांत की नई का‍र्यकारिणी का गठन, कई विभाग प्रचारक इधर-उधर
RSS Executive Election आरएसएस के झारखंड प्रांत की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ।

रांची, [संजय कुमार]। RSS Executive Election 2020  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी में कई परिवर्तन किए हैं। वहीं कई विभाग प्रचारक इधर से उधर किए गए हैं। कई जिला प्रचारक को विभाग प्रचारक बनाया गया है।  व्यवस्था प्रमुख, प्रचार प्रमुख, सह व्यवस्था प्रमुख, सह प्रांत सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी नए लोगों को दी गई है। धनंजय कुमार सिंह को प्रांत प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वे रांची महानगर के कार्यवाह थे।

loksabha election banner

दिनेश पारी को प्रांत व्यवस्था प्रमुख व आनंद तुल्शयान को सह व्यवस्था प्रमुख, वासुदेव कुमार को सह प्रांत सेवा प्रमुख, रजनीश गिरी को सह प्रांत कार्यालय प्रमुख, सच्चिदानंद मिश्र को सह पर्यावरण संयोजक, महेंद्र को ग्राम विकास प्रमुख का दायित्व दिया गया। जिला प्रचारक बिगेंद्र कुमार महतो को साहिबगंज विभाग का प्रचारक बनाया गया। 28 वर्ष की आयु में ही बिगेंद्र महतो को विभाग प्रचारक बनने का मौका मिला है।

रविवार को रांची के सरला-बिरला स्कूल में हुए प्रांत कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद नए नामों की घोषणा की गई। निर्वाचन की प्रक्रिया में पूरी प्रांत कार्यकारिणी, विभाग टोली एवं सभी विभाग व जिला प्रचारक शामिल हुए। निर्वाचन के पर्यवेक्षक के रूप में नवल किशोर लाल कर्ण एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में जानकी राणा थे। कार्यक्रम में क्षेत्र संघचालक सिद्धिनाथ सिंह और क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर भी उपस्थित थे।

आरएसएस की प्रांत कार्यकारिणी इस प्रकार है

प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव, प्रांत कार्यवाह संजय कुमार, प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल, प्रांत प्रचारक रविशंकर, सह प्रांत प्रचारक दिलीप कुमार, प्रांत शारीरिक प्रमुख मोहन कच्छप, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार व अवधेश मेहता, प्रांत बौद्धिक प्रमुख ज्वाला तिवारी, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण यादव, प्रांत व्यवस्था प्रमुख दिनेश पारी, सह व्यवस्था प्रमुख मदन मोहन सिंह व आनंद तुल्शयान, प्रांत सेवा प्रमुख त्रिवेणी साह, सह सेवा प्रमुख वासुदेव यादव, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कुमार बिट्टू, प्रांत सह संपर्क प्रमुख रंजीत कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद, प्रांत कार्यालय प्रमुख शशि, सह कार्यालय प्रमुख रजनीश गिरी, प्रांत घोष प्रमुख राजेश प्रसाद है।

इसके साथ ही संघ की छह गतिविधि प्रमुखों में सामाजिक समरसता संयोजक दिनेश मंडल, सह संयोजक डा. राजेश कुमार, धर्म जागरण समन्वय प्रमुख शिवमूर्ति, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र, प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सकलदेव चौरसिया, प्रांत पर्यावरण संयोजक प्रवीण कुमार दुबे, सह संयोजक सच्चिदानंद मिश्र, प्रांत गो सेवा प्रमुख अजय भरतिया, सह प्रमुख मधुसुदन मंडल बनाए गए हैं। इनमें कई लोग पिछली कार्यकारिणी में भी थे।

कुणाल कुमार हजारीबाग, गोपाल शर्मा देवघर के विभाग प्रचारक बने

आरएसएस ने कई विभाग प्रचारक को बदल दिया है तो कई जिला प्रचारक को विभाग प्रचारक बनाया है। धनबाद के विभाग प्रचारक गोपाल शर्मा को देवघर, देवघर के विभाग प्रचारक कुणाल कुमार को हजारीबाग, हजारीबाग विभाग प्रचारक राजीव कुमार को धनबाद भेजा गया। वहीं साहिबगंज के जिला प्रचारक बिगेंद्र कुमार महतो को साहिबगंज विभाग, गुमला के जिला प्रचारक अजय कुमार को गुमला विभाग, पलामू के जिला प्रचारक सत्यप्रकाश को पलामू विभाग, आशुतोष को जमशेदपुर विभाग व रांची महानगर प्रचारक व्यापक कुमार को रांची विभाग के प्रचारक का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही कई जिला प्रचारक का केंद्र बदल दिया गया है। धनबाद के जिला प्रचारक रविशंकर कुमार को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.