Move to Jagran APP

आरएसएस ने 51 कन्या के पैर धोकर शुरू की मां की आराधना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा विभाग की ओर से शहर के सेवा बस्तियों में कन्या पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शनिवार को दो स्थानों पर पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 01:35 AM (IST)
आरएसएस ने 51 कन्या के पैर धोकर शुरू की मां की आराधना
आरएसएस ने 51 कन्या के पैर धोकर शुरू की मां की आराधना

जासं, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा विभाग की ओर से शहर के सेवा बस्तियों में नौवीं तक कन्या पूजन करने का निर्णय लिया गया है। दुर्गा पूजा के प्रथम दिन इसकी शुरुआत नायक टोली चुटिया एवं रविदास मोहल्ला कांटाटोली से की गई। दोनों स्थानों पर 51-51 कन्याओं का पूजन किया गया। सभी को प्रसाद ग्रहण कराने एवं उपहार देने के बाद विदा किया गया। इस मौके पर आरएसएस के उत्तर पूर्व क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि हमें वहां जाना चाहिए जहां अब भी अंधेरा है। परेशानियों में लोग जीवन जी रहे हैं। वैसे लोगों की मदद करने की जरूरत है। इस तरह की सेवा बस्तियों में जाकर हमें उनके दुख-सुख में शामिल होना चाहिए। जब हम बस्तियों में जाकर लोगों से मिलते हैं तो उनको काफी खुशी मिलती है। रांची महानगर की ओर से इस तरह का आयोजन करना काफी सराहनीय काम है। दूसरे स्थानों पर भी किया जाना चाहिए। मौके पर विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया कुमार, महानगर सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, शिवाजी नगर कार्यवाह विजय कुमार, भैरव सिंह, प्रभु पटेल, शिव राम, मोहन राम, राहुल कुमार, सोम दत्त, अभिरंजन कुमार, अमेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

loksabha election banner

एकल अभियान के आह्वान पर 25 अक्टूबर को सुदंर कांड का पाठ करेंगे लोग

जासं, रांची : विजयादशमी के अवसर पर एकल अभियान श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा 25 लाख परिवारों में 25 अक्टूबर को संयुक्त सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस पाठ का आयोजन सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक किया जाएगा। संस्थान के द्वारा इसके लिए पंजीकरण कराने के लिए एक लिक भी जारी किया गया है। रांची में शाम 4 बजे से 7.30 बजे तक पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रांची में एक समिति का गठन किया गया है। संयोजक सतीश तुलस्यान को बनाया गया है। समिति में उषा जालान, ज्ञान प्रकाश जालान, अरुण खेमका, बबिता जालान,अमरेंद्र विष्णुपुरी, मुकेश अग्रवाल सहित कई लोगों को शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.