Move to Jagran APP

रांचीः डोरंडा में हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम, हंगामा

Murder in Ranchi. हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग पर अड़े परिजनों और ग्रामीणों ने डोरंडा में सड़क जाम कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 11:40 AM (IST)
रांचीः डोरंडा में हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम, हंगामा
रांचीः डोरंडा में हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम, हंगामा

रांची, जासं। राजधानी के डोरंडा इलाके में सामू उरांव की हत्या के बाद ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा है। सभी नामकुम-डोरंडा रोड के घाघरा के पास सड़क पर उतर आए हैं। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी है। लोगों की मांग है कि पुलिस हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार करें तभी जाम हटाएंगे। इसके अलावा सरकार मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायल का इलाज का खर्च दे। जाम की खबर पाकर हटिया डीएसपी विनोद रवानी, डोरंडा थानेदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। पिछले डेढ़ घंटे सड़क पर जाम लगा है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

prime article banner

रात दस बजे गोली मारकर की गई थी हत्या, एक अब भी गंभीर : डोरंडा के कुसई घाघरा में छह हथियार बंद अपराधियों ने रात के करीब दस बजे दो लोगों को पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक कुसई निवासी सामू उरांव (40) है। वहीं घायल घाघरा ग्राम समिति सचिव शंकर सुरेश उरांव (42)  है। दोनों एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामू के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर चार बाइक पर आए छह अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाई। इनमें दोनों को दो-दो गोलियां लगी। मृतक सामू उरांव के सीने में गोलियां लगी है। वहीं शंकर के कंधे और गले से नीचे गोली लगी है। गोली शरीर के अंदर ही फंसी है। रिम्स के डॉक्टर आज आपरेशन करेंगे।मामले में जमीन विवाद सामने आ रहा है। हालांकि विवाद के कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

घायल बोला, उमेश और दीपक ने मारी थी गोली : घायल शंकर सुरेश उरांव का पुलिस ने बयान लिया। बयान में उसने बताया  वह गांव में हर बुरे काम का विरोध करता था। इस वजह से उसे गोली मारी गई है। उसने गोली मारने वाले अपराधियों में दो की पहचान बताई है। एक का नाम उमेश बताया है। वह नामकुम का रहने वाला है। दूसरे का नाम दीपक बताया है। उसका ससुराल घाघरा में ही है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अबतक दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.