Move to Jagran APP

Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, दूसरी महिला घायल

लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है। जबकि इस दुर्घटना में एक दूसरी महिला भी घायल हुई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 04:12 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 04:12 PM (IST)
Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, दूसरी महिला घायल
Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, दूसरी महिला घायल

लोहरदगा जासं। Lohardaga Road Accident : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है। जबकि इस दुर्घटना में एक दूसरी महिला भी घायल हुई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना में मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।

loksabha election banner

यह घटना सोमवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के जोंजरो पतराटोली निवासी प्रेमचंद उरांव की पत्नी जसमनी उरांव (45 वर्ष) और सदर थाना क्षेत्र के ओयना निवासी बिरसा उरांव की पत्नी सुंदरमणी उरांव (42 वर्ष) किसी काम से स्कूटी से लोहरदगा से सेन्हा की ओर जा रही थी। स्कूटी सुंदरमनी चला रही थी। इसी दौरान सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर हीं जसमनी उरांव नामक महिला की मौत हो गई। जबकि सुंदरमनी घायल हो गई।

घटना के बाद जसमनी और सुंदरमनी को सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद वाहन चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.