ट्रैक्टर ने खटाल संचालक को रौंदा, मौत
रांची : बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र के चरकू चौक के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर से लूना बाइक पर सवार खटा लसंचालक को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
रांची : बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र के चरकू चौक के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर से लूना बाइक पर सवार खटाल संचालक को रौंद डाला। इससे मौके पर ही सौदागर सिंह (65) की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सौदागर सिंह मेसरा ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव के रहने वाले थे। वह फुरहुरा टोली से दूध बेचकर चुट्टू के रास्ते लौट रहे थे। उसी दौरान चुट्टू के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सौदागर सिंह को चपेट में लेते हुए बिजली के खंभे तक घसीटा। इससे सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर सौदागर सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया है। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया।
मामले में मृतक के पुत्र शंकर सिंह के बयान पर बीआइटी मेसरा ओपी में मामला दर्ज किया गया है। इसमें चुट्टू गांव निवासी चालक सुनील महतो को आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रैक्टर का इंजन लेकर निकला था सीखने
स्थानीय लोगों के अनुसार चालक सुनील महतो को ठीक से ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। वह ट्रैक्टर का इंजन लेकर सीखने निकला था। इस दौरान अनियंत्रित होकर खटाल संचालक बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित थे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर वे शांत हुए।