Move to Jagran APP

रांची में 26 गन माउंटेड मशीन के जरिए शुरू हुआ सैनिटाइजेशन अभियान

रांची नगर निगम ने राजधानी में सैनिटाइजेशन का बड़ा अभियान शुरू किया है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सैनिटाइजेशन के इस अभियान में 26 गन माउंटेड मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा जेल गाड़ी की भी मदद ली जा रही है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 03:36 PM (IST)
रांची में 26 गन माउंटेड मशीन के जरिए शुरू हुआ सैनिटाइजेशन अभियान
रांची में 26 गन माउंटेड मशीन के किया जा रहा सैनिटाइजेशन। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम ने राजधानी में सैनिटाइजेशन का बड़ा अभियान शुरू किया है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सैनिटाइजेशन के इस अभियान में 26 गन माउंटेड मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा जेल गाड़ी की भी मदद ली जा रही है। अभियान की शुरुआत सोमवार की सुबह रांची नगर निगम के दफ्तर के सामने से की गई। यहां से सैनिटाइजेशन की गाड़ियां सड़क के दोनों तरफ सैनिटाइजेशन करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ रवाना हुईं।

loksabha election banner

अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड होते हुए राजेंद्र चौक तक सैनिटाइजेशन अभियान चला। इसके बाद गाड़ियों को अलग-अलग दिशा में भेज दिया गया। कांके रोड, बरियातू रोड, पिस्का मोड़, कोकर से बूटी मोड़ आदि स्थानों पर सड़कों के दोनों तरफ सैनिटाइजेशन का काम किया गया। नगर निगम ने सोमवार को सीएम हाउस को भी सैनिटाइज कर दिया है। सैनिटाइजेशन के काम में जेल की भी एक गाड़ी की मदद ली गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर जेल से और भी गाड़ियों की मदद ली जा सकती है।

हर वार्ड में लगाई गई 6-6 हैंड सैनिटाइजिंग मशीन

नगर निगम ने राजधानी के सभी 53 वार्ड में 6-6 हैंड सैनिटाइजिंग मशीन भी दी है। इस तरह राजधानी में 318 हैंड सैनिटाइजर मशीन के जरिए भी सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। इन सैनिटाइजिंग मशीन को चलाने के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। यह लोग रोज इलाके में सैनिटाइजिंग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.