Move to Jagran APP

महागठबंधन में तय होगी रालोसपा की दावेदारी : उपेंद्र कुशवाहा

रांची रविवार को झारखंड दौरे पर आए रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि झारखंड विधानसभा का चुनाव गठबंधन के साथ मिलकर उनकी पार्टी लड़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 04:44 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:38 AM (IST)
महागठबंधन में तय होगी रालोसपा की दावेदारी : उपेंद्र कुशवाहा
महागठबंधन में तय होगी रालोसपा की दावेदारी : उपेंद्र कुशवाहा

रांची : रविवार को झारखंड दौरे पर आए रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनाव लड़ेगी, यह तय है। हालांकि सीटों की संख्या पर दावेदारी महागठबंधन में ही तय होगा। इससे पूर्व उन्होंने चुटिया स्थित कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन में बात नहीं बनी तो प्रदेश कमेटी स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय लेगा। भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा हर चीज को अपने हिसाब से परिभाषित करती है। देश को लाभ हो या न है, भाजपा को लाभ जरूर होना चाहिए। शंकर झा ने कहा कि झारखंड व बिहार की राजनीति में समानता है। प्रदेश अध्यक्ष रातू महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बना। लेकिन 18 वर्ष बाद भी किसानों की स्थिति बदतर है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत सिन्हा, अजय सिंह, महासचिव शंकर वर्मा, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विनीता खलखो, प्रदेश प्रवक्ता सुबोध दांगी, अजीत सिंह, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आभा सुधांशु, मोनिका देवी, बाबर खान, सुबोध कुमार, जलील अंसारी समेत कई उपस्थित थे।

नीतीश ठीके हैं, ठीक नहीं हैं

बिहार में नीतीश कुमार के सुशासन पर टिप्पणी करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ठीके हैं,ठीक नहीं हैं। 15 साल में शिक्षा व लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बिहार में चौपट हो चुकी है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। गांधी जयंती के लिए कांग्रेस ने जिलावार पर्यवेक्षक मनोनीत किए

राज्य ब्यूरो, रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह पर निर्धारित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव ने जिलावार पर्यवेक्षकों को मनोनीत किया है। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने जानकारी दी कि तीन अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक जिलों में होनेवाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन की निगरानी पर्यवेक्षक करेंगे। इस दौरान कांग्रेस की ओर से पदयात्रा, सेमिनार, कार्यशाला, गोष्ठी आदि का आयोजन किया जाना है।

----------

जिलावार पर्यवेक्षकों के नाम :

रांची ग्रामीण - विजय यादव

रांची नगर - बलजीत सिंह बेदी

लोहरदगा - दीप नारायण उरांव

गुमला - निएल तिर्की

सिमडेगा - कालीचरण मुंडा

खूंटी - डीपी जामुदा

हजारीबाग - शाहजादा अनवर

गिरिडीह - सुरेंद्र यादव

चतरा - कमर सफदर

रामगढ़ - जवाहर लाल सिन्हा

धनबाद - सुरेंद्र सिंह

बोकारो - मन्नान मल्लिक

कोडरमा - आबिद अंसारी

पलामू - प्रमोद सिंह

गढ़वा - चंद्रशेखर शुक्ला

लातेहार - बद्री राम

पूर्वी सिंहभूम - रविंद्र कुमार झा

सरायकेला-खरसावां - रामाश्रय प्रसाद

दुमका - दीपिका सिंह पांडेय

साहिबगंज - बिंदू मंडल

गोड्डा - मुफक्कर हुसैन

देवघर - रामा राउत

पाकुड़ - आशिक अंसारी

जामताड़ा - ओम प्रकाश सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.