विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट की बीमारी ने कर रखा है परेशान? रांची के रिम्स में हर सोमवार लगेगी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी OPD

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:54 AM (IST)

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची में अब हर सोमवार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी का संचालन किया जाएगा, जिससे पेट और पाचन तंत्र ...और पढ़ें

रिम्स में हर सोमवार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू होगी।

रिम्स में हर सोमवार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू होगी।

HighLights

  1. रिम्स में हर सोमवार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू होगी।

  2. पेट और पाचन तंत्र के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा।

  3. डॉ. मनोहर लाल प्रसाद जांच और इलाज का मार्गदर्शन करेंगे।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। रिम्स में अब हर सोमवार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट एवं पाचन रोग) ओपीडी का संचालन किया जाएगा।

इससे पेट संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और इलाज की सुविधा मिल सकेगी। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी में मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद मरीजों की जांच और परामर्श करेंगे। ओपीडी में पेट और पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी। मरीजों की बीमारी और स्थिति के अनुसार आवश्यक जांच की सलाह दी जाएगी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी इलाज की दिशा

ओपीडी में जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों को रिम्स में ही विशेषज्ञ परामर्श मिलने के साथ उपचार की प्रक्रिया शुरू कराने में सुविधा होगी।

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी के माध्यम से पेट और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों को व्यवस्थित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- अब रिम्स रांची में रिपोर्ट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी कतार, मोबाइल पर सीधे मिलेगी लाइव जांच रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- रिम्स रांची में सेकंड काउंसलिंग से पहले ही MBBS की पढ़ाई शुरू, सिखाया जा रहा टाइम मैनेजमेंट और मरीज व्यवहार