विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देशभर में छायी रांची की रिधी, Article 370 खत्म होने पर बनवाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Mon, 12 Aug 2019 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 08:43 PM (IST)

Article 370. जश्न के एक अनोखे तरीके में इस युवती ने अपनी पीठ पर पीएम नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट बनवाया ...और पढ़ें

देशभर में छायी रांची की रिधी, Article 370 खत्म होने पर बनवाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट
देशभर में छायी रांची की रिधी, Article 370 खत्म होने पर बनवाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

रांची, जेएनएन। Article 370 - कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के फैंस की संख्या बढ़ गई है। लोग पीएम मोदी (PM Modi) के निर्णय की वाहवाही कर रहे हैं। इनमें बड़े से लेकर युवा तक शामिल हैं। युवा वर्ग तो मोदी की प्रशंसा करते नहीं थक रहा है। लोग बाग अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहे हैं। रांची में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया। यहां की एक युवती ने तो अनोखे तरीके से जश्न मनाया। उसने अपनी पीठ पर पीएम मोदी का पोर्ट्रेट (Portrait) बनवा लिया।

एक निजी कंपनी में काम करने वाली रिधी शर्मा ने जैसे ही यह खबर सुनी कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटा लिया गया है, वह सीधे टैटू दुकान पहुंची। वह कहती हैं कि मैं तो पीएम मोदी की पहले से ही फैन रही हूं। मैं अच्छे मौके का इंतजार कर रही थी। आज बहुत ही खुशी का दिन है। इसलिए मैंने यह टैटू बनवाया। मोदी जी ने महिलाओं के लिए कई अच्छे काम किए हैं। तीन तलाक से महिलाओं को आजादी दिलाई है। वे बहुत हार्ड वर्कर हैं। मुझे उन पर बहुत भरोसा है।


रिधी की पीठ पर बना पीएम मोदी का पोर्ट्रेट।

रिधी की पीठ पर टैटू बनाते विनय।

रिधी की पीठ पर टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट विनय कुमार रांची के जाने-माने टैटू आर्टिस्ट हैं। वे कहते हैं कि मैंने पहले इसका काउंसिलिंग किया। इसके बाद मैं टैटू बनाने के लिए राजी हुआ। विनय के अनुसार, झारखंड में इससे पहले किसी ने ऐसा टैटू नहीं बनवाया है। मोदी का पोर्ट्रेट बनाने में लगभग छह घंटे का समय लगा। इस टैटू में उनका शेर लुक है। उनकी दाढ़ी के साथ चश्मा लगा हुआ है। हेयर स्टाइल के साथ उनका ट्रेड मार्क जैकेट भी पहना हुआ है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप