ट्विटर पोस्ट से बढ़ा तनाव, रांची में तैनात हुई क्विक रिस्पांस टीम
ट्विटर अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव बढ़ गया है। राजधानी रांची में क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है।
By Edited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 07:27 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 09:16 AM (IST)
रांची, जासं। ट्विटर अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट से राजधानी रांची में तनाव बढ़ गया है। इस बीच रांची पुलिस ने किसी तरह की अनहोनी की आशंका को टालने के लिए क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की है। बीते दिन जज की ओर से पांच कुरान बांटने के फैसले को वापस लेने के बाद अपने फेसबुक पोस्ट से विवादों में घिरी स्नातक पार्ट थ्री की छात्रा ऋचा भारती के पिठोरिया स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गुरुवार को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल यहां तैनात कर दिए गए हैं। गश्ती दल और विशेष पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है। शहर में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद ऋचा गिरफ्तार हुई थीं। उन्हें जमानत देते हुए कोर्ट ने यह शर्त रखी कि उन्हें कुरान बांटना होगा। इससे विवाद और बढ़ गया और ऋचा देश भर में चर्चा में आ गई। कोर्ट ने अपना फैसला वापस तो ले लिया लेकिन यह मामला थम नहीं रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें