Move to Jagran APP

आकांक्षा का रिजल्ट जारी, मेडिकल और इंजीनियरिंग के 181 विद्यार्थी चयनित

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आकांक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए 103 और इंजीनियरिंग के लिए 78 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 12:17 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 12:17 PM (IST)
आकांक्षा का रिजल्ट जारी, मेडिकल और इंजीनियरिंग के 181 विद्यार्थी चयनित
आकांक्षा का रिजल्ट जारी, मेडिकल और इंजीनियरिंग के 181 विद्यार्थी चयनित

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Akanksha Result - झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को आकांक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए 103 और इंजीनियरिंग के लिए 78 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जनरल के लिए कट आफ 65, बीसी, एमबीसी के लिए 60 और एससी तथा एसटी के लिए 55 रहा। रिजल्ट जैक की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.झारखंड.जीओभी.इन पर देखा जा सकता है।

loksabha election banner

सात जिलों से एक भी विद्यार्थी का चयन नहीं

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित 103 विद्यार्थी राज्य के 22 जिलों से हैं। दो जिले खूंटी व रामगढ़ से एक भी विद्यार्थी का चयन नहीं हुआ है। इसी तरह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित 78 विद्यार्थी राज्य के 17 जिलों से हैं। सात जिले कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, दुमका, साहिबगंज गुमला व खूंटी से एक भी विद्यार्थी का चयन नहीं हुआ है।

राज्य स्तर पर 40-40 का नामांकन

राज्य सरकार द्वारा गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल व इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आकांक्षा कोचिंग संचालित की जाती है। यह पूरी तरह निश्शुल्क साथ ही आवासीय भी होता है। राज्य स्तर पर संचालित आकांक्षा में मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए 40-40 विद्यार्थियों का नामांकन होता है।

धनबाद व हजारीबाग से सबसे अधिक विद्यार्थी चयनित

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे अधिक धनबाद से 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं सबसे कम लातेहार से केवल एक विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इसी तरह मेडिकल के लिए सबसे अधिक हजारीबाग से 11 व सबसे कम साहिबगंज, सिमडेगा व चतरा से एक-एक विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

इंजीनियरिंग के लिए

जिला- चयनित विद्यार्थी

बोकारो   -2

चतरा-   2

देवघर-    5

धनबाद   - 11

पू. सिंहभूम-   9

गढ़वा-    3

गिरिडीह   - 6

गोड्डा-    3

हजारीबाग-    6

जामताड़ा-    5

लातेहार    -1

लोहरदगा-    5

पाकुड़-   2

पलामू-    6

रामगढ़-    2

रांची-   4

प. सिंहभूम-   6

मेडिकल के लिए

जिला- चयनित विद्यार्थी

बोकारो-  5

चतरा-  1

देवघर-   3

धनबाद-   6

दुमका-  2

पू. सिंहभूम-  7

गढ़वा-  8

गिरिडीह-  9

गोड्डा-  2

गुमला-  1

हजारीबाग-   11

जामताड़ा-  10

कोडरमा-  7

लातेहार  -4

लोहरदगा-   2

पाकुड़-  3

पलामू  -3

रांची-  5

साहिबगंज-  1

सरायकेला  -3

सिमडेगा-  1

प. सिंहभूम-  14

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.