Move to Jagran APP

ग्रीन नहीं अब रेड टी बना लोगों की पसंद

अगर आप भी अनार करते हैं पसंद तो आपको रेड टी पसंद आएगी। रेड टी बनती ही अनार के छिलकों से है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 04:09 PM (IST)
ग्रीन नहीं अब रेड टी बना लोगों की पसंद
ग्रीन नहीं अब रेड टी बना लोगों की पसंद

जागरण संवाददाता, रांची : अब जमाना आ गया है रेड टी या पोमोग्रेनेट टी का। तेजी से लोगों की पहली पसंद बनती रेड टी आपकी किचन का हिस्सा जितनी जल्दी बने उतना बेहतर है। अगर आप ग्रीन टी को सबसे अधिक हेल्दी समझ रहे हैं तो आप जमाने से पीछे चल रहे हैं। दुनिया आगे बढ़ गई है और आपको खबर भी नहीं। अनार के कई फायदे हैं और फिट रहने का शौक रखने वाले इसे खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले चाय का मतलब सिर्फ दूध वाली चाय को समझा जाता था लेकिन धीरे-धीरे लोगों के बीच ग्रीन टी, ग्रीन कॉफी, रेड टी आदि लोकप्रिय होने लगी है।

loksabha election banner

कैसे बनती है रेड टी :

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे अनार के फायदे नहीं पता। अगर आप भी अनार करते हैं पसंद तो आपको रेड टी पसंद आएगी। रेड टी बनती ही अनार के छिलकों से है। जानकारों के अनुसार फलों के छिलकों में बहुत अधिक न्यूट्रिंएट्स होते हैं। कई फलों के छिलकों को खाना आसान नहीं। अनार के छिलके फेंकने के बजाय उनकी टी बना लें। इसके लिए अनार के छिलकों को सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। जब टी बनाना हो इस पाउडर का इस्तेमाल करें। एक चम्मच अनार के छिलकों के पाउडर को नॉर्मल चाय की तरह पानी में उबालें। कुछ मिनट तक पकाने के बाद, छानकर शहद और नीबू मिलाकर पीएं।

रेड टी के फायदे :

इससे पाचन सुधरता है, रेड टी के लिए एकदम सही समय है भोजन के बाद।

दिल की बीमारियों का खतरा कम, यह एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है। इससे दिल का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यह मोटापा और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट :

ग्रीन टी के अनेक फायदे हैं और अभी तक लोग इसे ही पसंद कर रहे थे लेकिन रेड टी या पोमोग्रेनेट टी अब लोगों के आहार में शामिल हो रहा है। इसके कई फायदे हैं। इसे उचित मात्रा में लिया जाना चाहिए। बहुत ज्यादा सेवन नहीं करें। फलों के फायदे तो लोग जानते ही हैं।

डॉ संजय सिंह, रिम्स

क्या कहते हैं लोग

आजकल बहुत जरूरी है की आप अपने फिटनेस को लेकर सजग रहें और मैं हर वो चीज करता हूं जिससे मैं फिट रह सकूं। रेड टी के कई फायदें हैं, मैंने हाल ही में इसे इस्तेमाल करना शुरू किया है।

अभय, बरियातू

मैं ग्रीन टी का इस्तेमाल करता था लेकिन मेरे एक दोस्त ने मुझे रेड टी बनाने के बारे में बताया। तब से मैं सुबह इसका सेवन करता हूं। यह आपको दिनभर ताजा रखने में मदद करता है।

नितिन, बरियातू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.