Move to Jagran APP

मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

रांची : केंद्र के सहयोग से राज्य में खोले गए 89 मॉडल स्कूलों (अब राज्य सरकार के खर्च पर संचा

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Aug 2017 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 01:35 AM (IST)
मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

रांची : केंद्र के सहयोग से राज्य में खोले गए 89 मॉडल स्कूलों (अब राज्य सरकार के खर्च पर संचालित) में पहली बार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा कार्मिक विभाग को भेज दी है। शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी।

prime article banner

प्रत्येक मॉडल स्कूलों में ग्यारह-ग्यारह अर्थात कुल 979 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता में संबंधित विषय में न्यूनतम 50 फीसद अंक के साथ स्नातकोत्तर के साथ-साथ बीएड की डिग्री अनिवार्य निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य अंक प्रतिशत 45 निर्धारित किया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति 9300-34800 वेतनमान तथा 4800 ग्रेड पे में होगी। उल्लेखनीय है कि इन स्कूलों में पहली बार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अभी तक इन स्कूलों में घंटी आधारित शिक्षकों से पठन-पाठन कार्य कराया जा रहा था।

अंग्रेजी माध्यम में होगी परीक्षा

चूंकि इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है, इसलिए अभ्यर्थियों के पास अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। नियुक्ति के लिए आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षा भी अंग्रेजी माध्यम में ही होगी। सूत्रों के अनुसार, कुल पदों से पंद्रह गुणा अधिक आवेदन आने पर इसमें प्रारंभिक परीक्षा भी होगी। इतने आवेदन नहीं आने पर सिर्फ मुख्य परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा दो पत्रों की होगी। पहला पत्र सामान्य ज्ञान व हिन्दी भाषा का होगा, जिसमें 33 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा। दूसरा पत्र संबंधित विषय का होगा। इसमें भी न्यूनतम 50 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 45 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा। प्रारंभिक परीक्षा होने पर एक पत्र की परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान से 450 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में कोई न्यूनतम अर्हतांक नहीं होगा।

इन विषयों में होगी नियुक्ति

हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य एवं संस्कृत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.