Move to Jagran APP

Jharkhand politics: झारखंड कांग्रेस में बगावत... विक्षुब्ध कांग्रेसी विधायकों ने बनाया गुट... अपने मंत्रियों को बताया नकारा

Jharkhand News झारखंड की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ी घटना हुई है। झामुमो के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार चला रही कांग्रेस के कई विधायकों ने अपनी पार्टी में ही बगावत कर दिया है। इन बागियों ने अपने ही नेताओं और मंत्रियों को नकारा करार दिया है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 07 Apr 2022 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2022 10:50 AM (IST)
Jharkhand politics: झारखंड कांग्रेस में बगावत... विक्षुब्ध कांग्रेसी विधायकों ने बनाया गुट... अपने मंत्रियों को बताया नकारा
Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के कई विधायकों ने पार्टी में ही बगावत कर दिया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Rebellion in Jharkhand Congress हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेस की ओर से बनाए गए मंत्रियों के खिलाफ अपने ही विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के लगभग आधे विधायकों ने अपने मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें नकारा तक बता डाला है। इन विधायकों का नेतृत्व एक बार फिर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी कर रहे हैं जो पहले भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मुखर विरोधी रहे हैं और सदन में भी उनका विरोध करते रहे हैं। इधर विधायक इरफ़ान अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को चार विधायकों की बैठक जेएससीए स्टेडियम में हुई है। बैठक में उमाशंकर अकेला, नमन विक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप की मौजूदगी रही। इरफ़ान का दावा है की उनके साथ पार्टी के नौ विधायक हैं। असंतुष्ट विधायकों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने का समय मांगा है।

loksabha election banner

जिस बिरादरी का एक प्रतिशत वोट नहीं, वह कर रहा नेतृत्व

विधायक नमन विक्सल कोगाड़ी ने कहा कि दो साल कोरोना के कारण काम नहीं हुआ और अब गली-गली हमसे जनता सवाल पूछ रही है, जवाब मंत्रियों को देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय भी हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। वहीं विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि जिस बिरादरी का 1% वोट भी प्रदेश में नहीं है वह नेतृत्व कर रहा है और बाकी लोग पीछे पीछे कैसे चल सकते हैं। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मंत्रियों के पास समय नहीं है, जनता का काम नहीं होगा तो कैसे काम चलेगा। वहीं विधायक अकेला ने कहा कि अब सीधे राहुल गांधी से ही कोई बात होगी।

महिला विधायक भी दे रहीं बागियों का साथ

कांग्रेस के बागी विधायकों को महिला विधायकों का भी साथ मिला है। विधायकों ने कहा कि अपने मंत्रियों से अधिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी बात सुन रहे हैं। उनका काम भी कर रहे हैं। नाराज कांग्रेस विधायकाें के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व भी रहा। अपने मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद कुछ विधायक सीधे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाने की कोशिश में लगे हैं। उनको बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.