Move to Jagran APP

रघुवर के तीर से धू-धू जला रावण

मोरहाबादी के अलावा अरगोड़ा, एचईसी, टाटीसिलवे और तुपुदाना में भी हुए रावण दहन के आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 01:23 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:23 AM (IST)
रघुवर के तीर से धू-धू जला रावण
रघुवर के तीर से धू-धू जला रावण

जागरण संवाददाता, रांची : सिकुड़ता मोरहाबादी मैदान और बढ़ती भीड़ विजयादशमी की सांझ रावण दहन की साक्षी रही। राज्य के मुखिया रघुवर दास के तीर से रावण धू-धू कर जल गया। हजारों की भीड़ इसकी गवाह रही। बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। 1948 से पंजाबी ¨हदू बिरादरी द्वारा किए जा रहे रावण दहन के इस कार्यक्रम में रावण का कद हर साल बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दोरान सीएम भी भक्ति गीतों के रस से वे सराबोर रहे और खुद को झूमने से नहीं रोक सके। सीएम ने भगवान राम के भक्तिमय भजनों के बीच रघुवर दास ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। इसके बाद तीर चलाकर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया। पुतला दहन से पूर्व हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कोलकाता के कलाकारों ने बाधा समा

loksabha election banner

कोलकाता से आए कलाकारों ने भक्ति और नृत्य का कार्यक्रम से समा बांध दिया। मा दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन कराए और माता सीता का पता हनुमान जी ने किस तरह से लगाया, यह तमाम चीजों की झलक इस कार्यक्रम में दिखा। मैदान में लंका भी बना था, जिसे हनुमान ने जलाया। इनकी रही उपस्थिति

इस मौके नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, खादी बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ, राची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, डीजीपी डीके पाडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। --------------

अरगोड़ा की सड़कें भी होंगी चौड़ी, बनेगा फ्लाई ओवर

रांची : अरगोड़ा मैदान स्थित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। यह दिन हमें सत्य और न्याय का संदेश देता है। हम दिन रात झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का काम कर रहे हैं। अरगोड़ा क्षेत्र की समस्या के समाधान का जिक्र करते हुए कहा कि यहा सड़क चौड़ीकरण या फ्लाईओवर बनाया जाएगा। आयोजन श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से किया गया था। अरगोड़ा मंडा मैदान में रघुवर दास ने रावण के पुतले का दहन किया। कुंभकरण के पुतले का दहन हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया। मेघनाथ के पुतले का दहन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कात सहाय एवं मेयर और डिप्टी मेयर ने संयुक्त रूप से किया। यहां भी आतिशबाजी की गई। इसका शुभारंभ सांसद रामटहल चौधरी ने किया। कार्यक्रम में अरूण साहू, दिनेश मंडल, महेश महतो, मनोज मिश्रा, अध्यक्ष भोलाराम, महासचिव पंकज साहु, राजेश साहु, शकर साहू, कंचन साहु, लालचंद साहु, छत्रधारी साहू, धन्नु साहू, प्रकाश साहू, जय साहू आदि उपस्थित थे। संचालन पंकज साहु ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.