Move to Jagran APP

Dussehra 2022: रांची में रावण दहन पर जमकर आतिशबाजी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी जनता को बधाई

Dussehra 2022 राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में बुधवार को दशहरा पर रावण दहन का आयोजन किया गया। रांची में मुख्य आयोजन मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। यहां सीएम ने लोगों को संबोधित किया। दशहरा की बधाई दी।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Wed, 05 Oct 2022 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:18 PM (IST)
Dussehra 2022: रांची में रावण दहन पर जमकर आतिशबाजी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी जनता को बधाई
Dussehra 2022: रांची में रावण दहन से पूर्व राम-लक्षमण और सीता को प्रणाम करते सीएम हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Ravan Dahan In Ranchi Jharkhand मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विजयदशमी के अवसर पर पंजाबी -हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से मोरहाबादी मैदान और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने और मौजूद अन्य अतिथिगणों ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश दिया।

loksabha election banner

सबके सहयोग से पाया कोरोना पर विजय

मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार सार्वजनिक रूप से दशहरा का भव्य आयोजन हुआ है। पिछले दो वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से दशहरा समेत तमाम पर्व त्यौहार का आयोजन प्रभावित हुआ था। जिस तरह सभी के सहयोग से कोरोना पर विजय प्राप्त किया, उसी के फलस्वरूप आज हम सभी बुराई पर अच्छाई के विजय का पर्व पूरे उमंग और उल्लास के साथ दशहरा मना रहे हैं। हम मिलजुल कर इस त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं।

लोगों ने आतिशबाजी का लिया आनंद

मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शानदार आतिशबाजी का नजारा सभी ने देखा। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, महापौर आशा लाकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राजेश खन्ना, उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी, सचिव सुधीर उग्गल, आयोजन समिति के सदस्य आर आनंद, राजेश मेहरा और मुकुल तनेजा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अरगोड़ा में हेमंत सोरेन ने उड़ाए कबूतर

अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित लंका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर आशा लकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व महापौर अजय नाथ शाहदेव के अलावा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा, रांची के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.