Move to Jagran APP

Ranji Trophy: झारखंड के खिलाफ त्रिपुरा का सम्मानजनक स्कोर

Ranji Trophy अगरतला में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक त्रिपुरा ने आठ विकेट पर 263 रन बनाए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 12:15 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 12:38 PM (IST)
Ranji Trophy: झारखंड के खिलाफ त्रिपुरा का सम्मानजनक स्कोर
Ranji Trophy: झारखंड के खिलाफ त्रिपुरा का सम्मानजनक स्कोर

रांची, जासं। Ranji Trophy कप्तान मिलिंद कुमार (59) व निचले क्रम के बल्लेबाज हरमीत सिंह (55 नाबाद) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्र्रुप सी मुकाबले के पहले दिन सोमवार को आठ विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। एक समय त्रिपुरा के सात विकेट 150 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद मणिशंकर मुरासिंह व हरमीत सिंह ने आठवें विकेट के लिए 48 व हरमीत व राणा दत्ता ने नौवें विकेट के लिए 65 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

prime article banner

इससे पहले झारखंड के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। झारखंड के गेंदबाजों ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। झारखंड के गेंदबाजों ने त्रिपुरा के चार विकेट 48 रनों पर गिरा दिए। इसके बाद प्रत्युष सिंह व कप्तान मिलिंद कुमार ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की भागीदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा। 144 के कुल स्कोर पर मिलिंद कुमार 55 रन बनाकर आशीष कुमार के शिकार बने। झारखंड की ओर से अजय यादव, आशीष कुमार व अनुकूल राय ने दो-दो विकेट लिए। झारखंड की ओर से तेज गेंदबाज विवेकानंद तिवारी व अर्णव सिन्हा ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.