Move to Jagran APP

रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण से पड़ेगी जनता पर दोहरी मार

राज्य की लाइफ लाइन कही जाने वाली रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण से जनता पर दोहरी मार पड़ने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 01:40 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 01:40 AM (IST)
रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण से पड़ेगी जनता पर दोहरी मार
रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण से पड़ेगी जनता पर दोहरी मार

रांची, मनोज कुमार सिंह। राज्य की लाइफ लाइन कही जाने वाली रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण से जनता पर दोहरी मार पड़ने वाली है। काम पूरा होने से करीब चार साल पीछे चलने वाले इस प्रोजेक्ट को अब दोगुनी लागत से पूरा किया जाएगा जिसका भार जनता की जेब पर पड़ने वाला है। टोल टैक्स वसूलने का काम भी राष्ट्रीय राजमार्ग ही करेगा। बाकी बचे आधे काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

loksabha election banner

पचास फीसद काम पूरा करने के लिए काम को चार फेज में बांटा गया है। इसके लिए 1312 करोड़ रुपये लागत आएगी, जबकि पहले पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1654 करोड़ रुपये थी। पचास फीसद काम करने के लिए पूर्व में काम कर रही कंपनी करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

डेढ़ साल में पूरा होगा काम

रांची - जमशेदपुर फोरलेन निर्माण का काम करीब डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। यह अवधि तबसे शुरू मानी जाएगी, जब से काम करने वाली कंपनियों को कार्यादेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग ने बाकी बचे काम को तेजी से पूरा करने के लिए भले ही काम को चार भाग में बांट दिया हो, लेकिन इसके निर्माण में अभी समय लगने वाला है।

हाई कोर्ट की सख्ती भी नहीं आई काम

झारखंड हाई कोर्ट फोरलेन निर्माण को लेकर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने काम पूरा करने के लिए कई बार सख्ती भी दिखाई, लेकिन एनएचआइ , संवेदक व बैंकों ने पूरे मामले को उलझा दिया। अंत में मामले की जांच सीबीआइ को सौंपनी पड़ी और संवेदक का टेंडर भी रद कर दिया गया। अब हाई कोर्ट निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर चिंतित है।

करीब छह सौ लोगों मौत व नौ सौ हुए घायल

रांची-जमशेदपुर फोरलेन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने करीब छह सौ लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है और करीब नौ सौ लोग हादसे में घायल हुए हैं। यह आकड़ा सरकारी है और 2017 तक का ही है। करीब एक साल में न जाने कितने लोगों की जान गई होगी और कितने घायल हुए होंगे।

इन कंपनियों को मिला काम

फेज एक : (113 से 140 किमी तक) रांची के विकास विद्यालय से रामपुर तक - 381 करोड़ - रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. (रांची)

फेज दो - (140 से 217 किमी तक) - रामपुर से चौका तक - 351 करोड़ - बीवीईपीएल (कोलकाता)

फेज तीन - (217 से 233 किमी तक)- 200 करोड़- रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. (रांची)

फेज चार - (233 से 277 किमी तक) जमशेदपुर से महुलिया तक- 379 करोड़- आयरन ट्रायंगल प्रा.लि.।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.