Move to Jagran APP

Ranchi Violence: रांची हिंसा में आज 17 गिरफ्तार, अबतक 29... फेसबुक पर वीडियो बांटने वाले भी धराएंगे

Ranchi Violence रांची पुलिस ने मंगलवार को मेन रोड में उपद्रव करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। ये आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 14 Jun 2022 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 07:03 AM (IST)
Ranchi Violence: रांची हिंसा में आज 17 गिरफ्तार, अबतक 29... फेसबुक पर वीडियो बांटने वाले भी धराएंगे
Ranchi Violence: रांची हिंसा में मंगलवार को 17 दंगाई गिरफ्तार किए गए।

रांची, जासं। Ranchi Violence रांची पुलिस ने मंगलवार को मेन रोड में उपद्रव करने वाले रांची हिंसा के 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। रिम्स में भर्ती आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। कई और आरोपितों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में एक भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने शहर में कई लोगों से वीडियो और फोटो लिया है। वीडियो और फोटो लेने के बाद सभी का सत्यापन किया गया इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर भडकाऊ वीडियो डालने वाले छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कोतवाली थाना में साइबर डीएसपी के आदेश पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपित के आईडी से फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट पर भड़काऊ वीडियो डाला गया था। वीडियो डालकर शहर में अशांति फैलने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में  राहुल कुमार गुप्ता, हमीद राजा, मेराज गुडडू, मोकरम हयात, मो हकीम और आईट जैद 786 को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इनके द्वारा घटना के दिन से लगातार वीडियो अपलोड किया जा रहा था। पूरे मामले की जांच साइबर डीएसपी के द्वारा की गई और साक्ष्य मिलने के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इन आरोपितों के खिलाफ कोतवाली थाना में पदस्थापित दारोगा के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.