विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi Violence: रांची हिंसा में आज 17 गिरफ्तार, अबतक 29... फेसबुक पर वीडियो बांटने वाले भी धराएंगे

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 14 Jun 2022 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 07:03 AM (IST)

Ranchi Violence रांची पुलिस ने मंगलवार को मेन रोड में उपद्रव करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ...और पढ़ें

Ranchi Violence: रांची हिंसा में मंगलवार को 17 दंगाई गिरफ्तार किए गए।
Ranchi Violence: रांची हिंसा में मंगलवार को 17 दंगाई गिरफ्तार किए गए।

रांची, जासं। Ranchi Violence रांची पुलिस ने मंगलवार को मेन रोड में उपद्रव करने वाले रांची हिंसा के 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। रिम्स में भर्ती आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। कई और आरोपितों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में एक भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने शहर में कई लोगों से वीडियो और फोटो लिया है। वीडियो और फोटो लेने के बाद सभी का सत्यापन किया गया इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।

सोशल मीडिया पर भडकाऊ वीडियो डालने वाले छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कोतवाली थाना में साइबर डीएसपी के आदेश पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपित के आईडी से फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट पर भड़काऊ वीडियो डाला गया था। वीडियो डालकर शहर में अशांति फैलने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में  राहुल कुमार गुप्ता, हमीद राजा, मेराज गुडडू, मोकरम हयात, मो हकीम और आईट जैद 786 को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इनके द्वारा घटना के दिन से लगातार वीडियो अपलोड किया जा रहा था। पूरे मामले की जांच साइबर डीएसपी के द्वारा की गई और साक्ष्य मिलने के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इन आरोपितों के खिलाफ कोतवाली थाना में पदस्थापित दारोगा के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।