विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: रांची के वेंडर मार्केट में किराये पर दुकान देकर फुटपाथ पर सामान बेच रहे दुकानदार, डिप्टी मेयर ने कहा...

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Sat, 12 Feb 2022 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 12 Feb 2022 09:16 AM (IST)

Jharkhand News रांची के वेंडर मार्केट में दुकान को किराये पर लगाकर दुकानदार मेन रोड में कपड़ा और मास्क बेचते ...और पढ़ें

Jharkhand News: रांची के वेंडर मार्केट में किराये पर दुकान देकर फुटपाथ पर सामान बेच रहे दुकानदार
Jharkhand News: रांची के वेंडर मार्केट में किराये पर दुकान देकर फुटपाथ पर सामान बेच रहे दुकानदार

रांची, जासं। Jharkhand News अटल वेंडर मार्केट में दुकान है। लेकिन दुकान को किराये पर लगा दिया। खुद मेन रोड में कपड़ा और मास्क बेचते हैं। पूछने पर बताते हैं कि दुकान कोने में मिलने की वजह से वहां पर कारोबार ठीक से नहीं हो पाता। इस वजह से उन्होंने दुकान को किराये पर लगा दिया है। इस तरह मेन रोड में लंगडा नाम का एक दुकानदार है। वेंडर मार्केट में उसकी दुकान है। इसके बाद भी वह अलबर्ट एक्का चौक के समीप फुटपाथ पर कपड़ा बेचता है। लंगडा के बारे में सभी लोग जानते हैं उसने अपनी दुकान को किराया पर दिया है। ऐसे और भी दुकानदार हैं जिनकी अटल वेंडर मार्केट में दुकान है लेकिन मेन रोड में अतिक्रमण कर फुटपाथ पर दुकान लगा रहे हैं।

वेंडर मार्केट में लगी दुकान।

दरअसल, कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में लॉटरी से दुकान पाने वाले ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकान किराया पर दे दिया है। दुकानदार खुद मेन रोड में फुटपाथ पर कपड़े का कारोबार कर रहे हैं। इसकी सूचना नगर निगम को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कुछ दुकानदारों का तो पैसा भी फंस गया है।

ठीक तरीके से नहीं हो रहा है कारोबार

मार्केट में जिन्होंने किराये पर दुकान लिया है उनका कहना है कि सालों से ठीक तरीके से कारोबार नहीं हो रहा है तो वह किराया कहां से दें। मेन रोड में फुटपाथ पर सैकड़ों दुकानदार कारोबार कर रहे हैं लेकिन फिर भी किसी प्रकार का अभियान नहीं चलाया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा दुकानदारों को दुकान देने के बाद मेन रोड में जो जगह खाली हुआ उसपर नगर निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस वजह से फुटपाथ दुकानदारों ने फिर से खाली जगह पर कब्जा कर लिया।

मार्केट में हैं 400 सौ से अधिक दुकानदार

अटल स्मृति में 400 से अधिक दुकानदार हैं। लेकिन दुकान किसी और के नाम पर अलॉट है। मार्केट में यह भी देखा जा रहा है कि ऊपरी तल्ले में जिनकी दुकानें हैं वह भी ग्राउंड फ्लोर और पहले तल्ले पर आकर अतिक्रमण कर दुकानें लगा रहे हैं। मेन रोड में कई दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने पार्किंग स्थल में अपनी दुकान को सजा कर रखा है। इस वेंडर मार्केट में 195 वाहनों की पार्किंग, भूतल पर 254 कियोस्क, प्रथम तल्ले पर 218 क्योस्क, दूसरे तल्ले पर 108 दुकानें, तीसरे तल्ले पर 23 कार्यालय एवं चतुर्थ तल्ले पर 9475 वर्ग फीट का एक बैंक्वेट हॉल बनाया गया है। मेन रोड में फुटपाथ दुकानदारों की वजह से आए दिन जाम लगता है। मेन रोड में शुक्रवार को दोपहर में काफ देर तक जाम का नजारा था।

दुकानदारों की एग्रीमेंट की कॉपी की जाएगी जांच

रांची डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय का कहना है कि कोटअटल स्मृति वेंडर मार्केट में गड़बड़ी होने की सूचना मिली है। कई दुकानदार चिन्हित हुए हैं। सभी दुकानदारों की एग्रीमेंट की कॉपी की जांच की जाएगी। जल्द ही एक बैठक किया जाएगा। दुकानदारों का तीन साल का एग्रीमेंट खत्म होने वाला है। नया एग्रीमेंट तैयार करने से पहले इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि जिन दुकानदारों ने गड़बड़ी की हैं उन्हें दुकान नहीं मिल पाए।