विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में स्कूल वैन चालक की शर्मनाक करतूत, बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में हिंदपीढ़ी का इरफान गिरफ्तार

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:45 PM (IST)

Ranchi News कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूली बच्ची से छेड़खानी के आरोप में वैन चालक इरफान को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

रांची में वैन चालक पर मासूम बच्ची से छेड़खानी का आरोप, भेजा गया जेल। (फोटो: सांकेतिक)

रांची में वैन चालक पर मासूम बच्ची से छेड़खानी का आरोप, भेजा गया जेल। (फोटो: सांकेतिक)

HighLights

  1. रांची में स्कूली बच्ची से छेड़खानी का गंभीर आरोप।

  2. वैन चालक इरफान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. आरोपी ने आरोपों से इनकार किया, न्यायिक हिरासत में।

जागरण संवाददाता, रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूली बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने वैन चालक इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इरफान हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची स्कूल से घर लौटने के बाद काफी डरी हुई थी और उसने अपने घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची ने आरोप लगाया कि वैन चालक उसके साथ बार-बार अश्लील हरकत कर रहा था और उसके शरीर को अनुचित तरीके से छू रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही घरवाले तुरंत कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं, आरोपित इरफान ने अपने उपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उसका कहना है कि बच्ची ने रास्ते में शौच जाने की बात कही थी, इसलिए वह बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था कि कहीं बच्ची ने सीट पर गंदगी तो नहीं कर दी है।

यह भी पढ़ें- रांची में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: खड़गपुर से दबोचे गए दानिश और फहद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंच रहे BLO, गेट पर लगाएंगे खास स्टीकर; एक ही बूथ पर होगा पूरे परिवार का रजिस्ट्रेशन