विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर बदलेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, मोरहाबादी में आज बड़े वाहनों की नो-एंट्री

Published: Fri, 14 Aug 2026 07:00 AM (IST)

रांची ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात योजना जारी की है। 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर बदलेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, मोरहाबादी में आज बड़े वाहनों की नो-एंट्री

स्वतंत्रता दिवस पर बदलेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, मोरहाबादी में आज बड़े वाहनों की नो-एंट्री

HighLights

  1. 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

  2. वीवीआईपी, पासधारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था।

  3. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा हेतु कई ड्रॉप गेट स्थापित।

जागरण संवाददाता, रांची। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था का प्लान जारी किया है। 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री के आगमन के साथ मुख्य समारोह शुरू होगा।

समारोह को देखते हुए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रोक रहेगी। वहीं, वीवीआईपी और पासधारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कांके से रांची आने वाले बड़े वाहन बोड़ेया तक, चाईबासा-खूंटी की ओर से आने वाले वाहन बिरसा चौक तक, गुमलॉ-सिमडेगा से अरगोड़ा होकर आने वाले वाहन कटहल मोड़ तक और इसी मार्ग से आने वाले अन्य बड़े वाहन आईटीआई बस पड़ाव तक ही आ सकेंगे।

जमशेदपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को दुर्गा सोरेन चौक नामकुम और सदाबहार चौक तक, जबकि कांके-पतरातू की ओर से आने वाले वाहनों को लॉ यूनिवर्सिटी तक रोका जाएगा।

बूटी मोड़ से कोकर, बरियातू जाने वाले बड़े वाहन बूटी मोड़ और खेलगांव जाने वाले वाहन खेलगांव चौक तक ही आ सकेंगे। तिलता चौक रिंग रोड से पिस्का मोड़ की ओर आने वाले बड़े वाहनों के लिए पंडरा बाजार तक सीमा निर्धारित की गई है।

वीआईपी के लिए अलग रूट

मुख्यमंत्री का काफिलॉ एटीआई मोड़, सिद्ध कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय मोड़ होते हुए राजकीय गेस्ट हाउस से बाएं मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचेगा। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों तथा सांसद, विधायकों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।

केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारियों के लिए हाटलिप्स चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक जाने का मार्ग तय किया गया है।

पार्किंग की भी अलग व्यवस्था

मुख्यमंत्री के कारकेड की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे होगी। वीवीआईपी वाहनों के लिए भी मुख्य मंच के पीछे व्यवस्था रहेगी। पदाधिकारियों के वाहन मंच के पश्चिम नीलॉबर-पीतांबर पार्क यानी आक्सीजन पार्क के बगल में पार्क होंगे।

नारंगी पास वाले वाहनों के लिए मुख्य मंच के पश्चिम में पार्किंग होगी, जबकि हरे पास वाले वाहनों के लिए बापू वाटिका के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग हॉकी स्टेडियम के उत्तर, बापू वाटिका के सामने आर्मी ग्राउंड से सटे स्थान पर होगी। सामान्य वाहनों के लिए टीआरआई के सामने मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ड्रॉप गेट पर रहेगी कड़ी निगरानी

मोरहाबादी जाने वाले मार्गों पर कई ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। उपायुक्त आवास की तरफ से मोरहाबादी जाने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट नंबर एक, उपायुक्त चौक के आगे ड्रॉप गेट नंबर तीन, आर्मी मैदान के सामने नंबर सात, सब्जी बाजार मोड़ पर नंबर नौ, स्टेट गेस्ट हाउस मोड़ पर नंबर 18, रांची कॉलेज मोड़ के पास नंबर 20 और सिद्ध कान्हू पार्क मोड़ पर नंबर 23 रहेगा।

इनमें निर्धारित श्रेणी के वीआईपी, पदाधिकारी, मीडिया और पासधारी वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इन रास्तों से सामान्य वाहनों की नो-एंट्री

दीनदयाल नगर की तरफ से उपायुक्त आवास होकर मोरहाबादी जाने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट नंबर दो, दिवंगत शिबू सोरेन के आवास के बगल वाले मार्ग पर नंबर चार, हॉकी स्टेडियम के पास नंबर पांच, रजिस्ट्री आफिस के सामने कट पर नंबर आठ, रजिस्ट्री ऑफिस से मोरहाबादी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर नंबर 16, स्टेट गेस्ट हाउस के बगल दीनदयाल नगर की तरफ से आने वाले मार्ग पर नंबर 19, दीनदयाल नगर में बंधु तिर्की आवास के पास नंबर 25 और बिजली आफिस के पास ट्रांसफार्मर मोड़ पर नंबर 13 लगाया जाएगा।

इन मार्गों से सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक किसी भी प्रकार की पार्किंग नहीं होगी। इसके अलॉवा रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी प्रवेश गेट तक भी वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की गई है।