Ranchi Traffic Diversion: राजेन्द्र चौक से रेडिसन चौक तक 33 घंटे बंंद रहेगा रोड, आज रात 9 बजे से बदलेगा रूट
Ranchi Traffic Diversion मेकॉन से सिरोमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान मेन रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कार्यरत कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाना है। इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
By Jagran NewsEdited By: Prateek JainPublished: Sat, 25 Mar 2023 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 04:44 PM (IST)
रांची, जागरण संवाददाता: मेकॉन से सिरोमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान मेन रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कार्यरत कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाना है। इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
कब से कब तक रहेगा रोड ब्लॉकेज
राजेन्द्र चौक से ओवर ब्रिज के समीप रेडिसन चौक तक 33 घंटे का रोड ब्लॉकेज रहेगा। शनिवार दिनांक 25 मार्च 2023 की रात नौ बजे से सोमवार दिनांक 27 मार्च 2023 की सुबह छह तक आवागमन बंद रहेगा।
ये होंगे वैकल्पिक मार्ग
- रोड ब्लॉकेज के दौरान रांचीवासी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे
- मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते कडरू ब्रिज के रास्ते कडरू ब्रिज के ऊपर से देवेन्द्र मांझी चौक, राजेन्द्र चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
- सुजाता चौक से मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे जा सकते हैं।
- राजेन्द्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मेकान चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ओवरब्रिज के ऊपर के रास्ते रेडिसन ब्लू होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें