GoAir, IndiGo Flight: रांची से पटना के लिए गो एयर- इंडिगो की 2 फ्लाइट इस दिन से शुरू...
Ranchi Airport Jharkhand News रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पटना के लिए 2 फ्लाइट शुरू होने वाली है। सेवा मार्च के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। फ्लाइट शुरू करने के लिए गो एयर और इंडिगो (GoAir IndiGo Flight) ने रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी को आवेदन दिया है।
रांची, [मुजतबा हैदर रिजवी]। Ranchi Airport, Jharkhand News रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport, Ranchi) से पटना (Ranchi to Patna Flight) के लिए जल्द 2 फ्लाइट शुरू होने वाली है। यह फ्लाइट मार्च के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। फ्लाइट शुरू करने के लिए प्रक्रिया जारी है। गो एयर और इंडिगो (GoAir, IndiGo Flight) ने पटना के लिए फ्लाइट शुरू करने का आवेदन एयरपोर्ट अथॉरिटी (Ranchi Airport Authority) को दिया है। इस आवेदन पर विचार चल रहा है। गौरतलब है कि लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बाद रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ानें बंद कर दी गई थीं। बाद में जून में उड़ानें शुरू हुईं।
अभी रांची से कोलकाता, मद्रास, बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए 18-19 उड़ानें चल रही हैं। अब जल्द ही पटना के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसके लिए विमानन कंपनियों से संपर्क किया है। दो विमानन कंपनियां इंडिगो और गोएयर इसके लिए तैयार हो गई हैं। दोनों कंपनियों ने बाकायदा रांची से पटना के बीच फ्लाइट शुरू करने का आवेदन रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों को दिया है।
इसे दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेज दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार से भी अनुमति मांगी गई है। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी की हरी झंडी और राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद रांची से पटना के लिए उड़ान शुरू कर दी जाएगी।
रांची एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रहे हैं यात्री
रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ रहा है। 2 मार्च को रांची एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट्स का आगमन हुआ और यहां से 18 फ्लाइट्स ने उड़ान भरी। 19 फ्लाइट्स में कुल 2265 यात्री आए और 18 फ्लाइट्स से 2467 यात्री रांची एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं। जबकि एक मार्च को रांची एयरपोर्ट से 19 फ्लाइट्स का आवागमन हुआ है। एक मार्च को एयरपोर्ट से 2541 यात्री आए हैं और 2625 यात्री यहां से विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुए हैं।
मुंबई से आने वाले यात्रियों का शुरू हुआ रैपिड टेस्ट
राज्य सरकार के निर्देश के बाद रांची एयरपोर्ट पर मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स के मुसाफिरों का रैपिड कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। मुंबई से रांची के लिए दो फ्लाइट्स सुबह और दोपहर को हैं। इन फ्लाइट्स से आने वाले सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट हो रहा है। इसके बाद ही यात्रियों को बाहर जाने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: IndiGo Flight: रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट कैंसिल; हंगामा...