Move to Jagran APP

Ranchi to Kolkata Flight: आज से रांची से कोलकाता के लिए हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में 3 दिन उड़ेगी इंडिगो की फ्लाइट

Ranchi to Kolkata Flight एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण जो कंपनियां बंद हुई थीं अब वह खुल रही हैं। मंगलवार बुधवार और शनिवार को जहाज उड़ान भरेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 08:51 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 11:21 AM (IST)
Ranchi to Kolkata Flight: आज से रांची से कोलकाता के लिए हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में 3 दिन उड़ेगी इंडिगो की फ्लाइट
Ranchi to Kolkata Flight: आज से रांची से कोलकाता के लिए हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में 3 दिन उड़ेगी इंडिगो की फ्लाइट

रांची, जासं। रांची से शनिवार से इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता के लिए शुरू हो रही है। यह फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। शनिवार से इसकी शुरुआत हो रही है। यह फ्लाइट शनिवार को रांची से रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 9:05 पर कोलकाता पहुंचेगी। उधर कोलकाता से शाम 6:15 पर रवाना हो कर फ्लाइट शाम 7:10 पर रांची पहुंचेगी।

loksabha election banner

शनिवार, मंगलवार और बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट थी। रांची एयरपोर्ट से 12 फ्लाइटों की अनुमति है। इसलिए इंडिगो ने मंगलवार, बुधवार और शनिवार को कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की है। इस नई फ्लाइट को मिलाकर मंगलवार, बुधवार और शनिवार को भी फ्लाइटों की कुल संख्या 12 हो जाएगी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि रांची से अभी तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उपलब्ध थी। अब शनिवार से कोलकाता के लिए भी फ्लाइट उपलब्ध हो जाएगी। गौरतलब है कि रांची से हवाई मार्ग से सफर करने वालों की संख्या दो हजार के करीब है। जबकि रांची आने वालों की संख्या 1500 के करीब है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में जो कंपनियां बंद हुई थीं अब वह खुल रही हैं। इसलिए कोलकाता के लिए भी हवाई यात्रा की मांग हो रही थी। कोलकाता के लिए मुसाफिरों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कोलकाता के लिए इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.