Move to Jagran APP

रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू, रोजाना शाम में भरेगी उड़ान

Jharkhand. इससे पूर्व रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा सिर्फ सुबह में ही उपलब्ध थी। अब यात्रियों को इससे सुविधा होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 12:39 PM (IST)
रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू, रोजाना शाम में भरेगी उड़ान
रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू, रोजाना शाम में भरेगी उड़ान

रांची, जासं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार (16 फरवरी) से रांची-हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू की है। इससे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। हैदराबाद से रांची आने वाला इंडिगो का विमान शाम 5 बजे रांची पहुंचेगा और 5:30 बजे रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। इससे पूर्व रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा सिर्फ सुबह में ही उपलब्ध थी। सुबह में हैदराबाद से रांची आने वाले इंडिगो के विमान का निर्धारित समय 7:40 बजे है, जबकि रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय 8:40 बजे है। अब यात्री अपनी आवश्‍यकता अनुसार सुबह या शाम में अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.