Move to Jagran APP

लोहरदगा पुलिस लाइन में जिला बल के जवान की मौत, रांची का था रहने वाला Lohardaga News

Jharkhand Hindi News Lohardaga News Hindi News बताया गया कि पुलिस जवान लोहरदगा पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त था। वह रांची जिले के टांगरबसली का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 09:12 PM (IST)
लोहरदगा पुलिस लाइन में जिला बल के जवान की मौत, रांची का था रहने वाला Lohardaga News
Jharkhand Hindi News, Lohardaga News, Hindi News बताया गया कि पुलिस जवान लोहरदगा पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त था।

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त जिला बल के पुलिस जवान की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर पुलिस जवानों ने शोक व्यक्त किया है। मृतक जिला पुलिस बल का जवान रांची जिले के टांगरबसली का रहने वाला था। वह फिलहाल लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन में मैगजीन गार्ड में प्रतिनियुक्त था। इसकी मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि रांची जिले के टांगरबसली निवासी सुका उरांव (30 वर्ष) मंगलवार की रात ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद सुका उरांव सोने चला गया। अगले दिन सुबह वह सोकर नहीं उठा तो साथी जवानों ने उसे उठाने की कोशिश की। इसके बाद भी सुका के नहीं उठने पर पुलिस के जवान उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए।

यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई। इसके बाद परिजनों के यहां पहुंचने पर सभी प्रक्रिया पूरी कर शव को उन्‍हें सुपुर्द कर दिया गया।

लोहरदगा में 712 लोगों ने लिया वैक्सीन

लोहरदगा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप के माध्यम से कुल 712 लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन दिया गया। इसके तहत 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष आयु वर्ग में 252 लोगों को पहला डोज और 303 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 61 लोगों को पहला डोज और 96 लोगों को दूसरा डोज दिया गया।

लोहरदगा जिले में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष आयु वर्ग में अब तक 86644 लोगों को पहला डोज और 15084 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 57995 लोगों को पहला डोज और 21767 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। लोहरदगा जिले में अब तक 152411 लोगों को पहला डोज और 41667 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.