विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हमारे लिए गर्व की बात... 100 Smart City की रैंकिंग में रांची देश में दूसरे स्थान पर; जानिए पहले नंबर पर कौन?

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 08 Dec 2023 09:55 AM (GMT+05:30)

Ranchi News रांचीवासियों को यह जानकर खुशी होगी कि रांची ने स्मार्ट सिटी की लिस्ट में देश में दूसरा स्थान ...और पढ़ें

ये हमारे लिए गर्व की बात... 100 Smart City की रैंकिंग में रांची देश में दूसरे स्थान पर
ये हमारे लिए गर्व की बात... 100 Smart City की रैंकिंग में रांची देश में दूसरे स्थान पर

राज्य ब्यूरो, रांची। देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होनेवाली लाइव रैंकिंग में रांची स्मार्ट सिटी ने बड़ी छलांग लगाते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर केंद्र द्वारा जारी रैंकिंग में झारखंड को देशभर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, लगातार स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की बदौलत रांची देश के टाप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखने का काम किया है।

किसे मिला प्रथम स्थान?

रांची को इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में से 324.48 अंक प्राप्त हुआ है। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के सूरत शहर को 335.79 अंक प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रही रांची के स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

तीन चरणों में आवासीय, मिक्स यूज, इंस्टिट्यूशनल, हेल्थ सेक्टर और पब्लिक सेमी पब्लिक नेचर के कई बड़े प्लाट का आक्शन भी संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के आक्शन का कार्य प्रक्रियाधीन है।

सीईओ ने सीएम और विभागीय सचिव को दिया श्रेय

रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। हमारी कोशिश है कि जो प्लाट्स आक्शन किए जा रहे हैं, उसे पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देशन में शहर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है।

पैन सिटी में भी इंटेलिजेंट कमांड सेंटर की मदद से लोगों को कई मदद पहुंचाई जा रही है। शहर के क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक के संचालन में पहले से काफी अंतर दिख रहा है। रांची स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने पूरी टीम और संबंधित एजेंसियों को शुभकामनाएं दी हैं।