विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में एक तरफ गूंज रहे नारे, दूसरी तरफ बीच सड़क साबुन लगाकर नहाते दिखे बच्चे; वीडियो वायरल

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Mon, 10 Aug 2026 08:10 PM (IST)

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शन स्थल पर बच्चों का साबुन लगाकर नहाने का अनोखा ...और पढ़ें

HighLights

  1. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्र आंदोलन।

  2. विधानसभा घेराव के दौरान यह दृश्य वायरल हुआ।

जागरण संवाददाता, रांची। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शन स्थल पर विरोध-प्रदर्शन के साथ रोजमर्रा की जिंदगी की एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के बीच बच्चों का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच रहा था।

विधानसभा घेराव के लिए जुटे प्रदर्शनकारियों के बीच कई तरह के दृश्य देखने को मिल रहे हैं। कहीं छात्र नारे लगाते और अपनी मांगों को लेकर डटे हैं, तो कहीं पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच लोग अपने लिए खाने-पीने और दूसरी जरूरी चीजों का इंतजाम कर रह हैं। इसी दौरान बच्चों ने भी प्रदर्शन स्थल पर नहाने का जुगाड़ कर लिया।

साबुन लगाकर नहाते दिखे बच्चे

प्रदर्शन स्थल पर बच्चे पानी से नहाते और शरीर पर साबुन लगाते दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य आंदोलन के तनावपूर्ण माहौल से बिल्कुल अलग था। 

बता दें कि, विधानसभा के गेट नंबर 1 पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है। छात्र बारिश के बीच भी अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच पुलिस ने असेंबली की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest LIVE: विधानसभा के बाहर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, छात्र नेता बोले- अब डायरेक्ट CM से होगी बात

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा की चौखट तक पहुंचा आंदोलन, छात्रों ने तोड़ी 8 लेवल की बैरिकेडिंग; बेबस दिखी रांची पुलिस

यह भी पढ़ें- रांची की सड़कों पर 'पुष्पा' का स्वैग, स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में गूंजा- 'झुकेंगे नहीं, जब तक न्याय मिलेगा नहीं'