Move to Jagran APP

शिक्षित महिलाओं से ही होगा राज्य का विकास : द्रौपदी मुर्मू

रांची : महिलाओं को शिक्षित करना होगा, उनके विकास पर पूरा ध्यान देना होगा, शिक्षित महिल

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Mar 2018 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 06:53 PM (IST)
शिक्षित महिलाओं से ही होगा राज्य का विकास : द्रौपदी मुर्मू
शिक्षित महिलाओं से ही होगा राज्य का विकास : द्रौपदी मुर्मू

रांची : महिलाओं को शिक्षित करना होगा, उनके विकास पर पूरा ध्यान देना होगा, शिक्षित महिलाओं से ही राज्य का विकास संभव है। उक्त बातें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जूनियर चैंबर इंटरनेशनल राची की महिला शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने महिलाओं के उत्थान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने जेसीआइ रांची के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना की। महिला दिवस के अवसर पर जेसीआइ रांची की महिला सदस्यों द्वारा राज्यपाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की मीडिया प्रभारी शीतल शर्मा ने कहा कि राज्यपाल हम सभी महिलाओं के लिए आदर्श हैं, जिन्होंने अपनी योग्यता एवं प्रतिभा को साबित करते हुए राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस अवसर पर जेसीआइ राची की महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढाढाणिया, सचिव दीपा बाका, कोषाध्यक्ष आशा पोद्दार और पूजा हेतमसरिया, पूर्व अध्यक्ष पायल बजाज, संतोषी मुरारका, श्वेता, मेघा एवं अन्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.