विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में मेंटेनेंस के चलते कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय देखकर निपटा लें काम

Published: Mon, 21 Sep 2026 07:00 AM (IST)

रांची के कई इलाकों में सोमवार, 21 सितंबर को लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  2. लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई मुख्य कारण।

  3. सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी बिजली गुल।

जागरण संवाददाता, रांची। लाइन मेंटेनेंस, 33 केवी फीडर के रखरखाव और पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण सोमवार, 21 सितंबर को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अलग-अलग फीडरों में सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है।

ओरमांझी क्षेत्र में 33 केवी सिरडो 1 और सिरडो 2 फीडर का सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान सिरडो, सुगनू, बूटी और इंडस्ट्रियल फीडर प्रभावित रहेंगे। निमटांड, केदल, बूटी, महावीर नगर, सुगनू, हनुमान नगर और गौतम ग्रीन सिटी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

तुपुदाना के तेतरी फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पेड़ों की डालियां काटने का काम होगा। इस दौरान तेतरी, डूंगरी, कोचभोग, खरसिदाग, कुटियातू, गरखटंगा, लालखटंगा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। डोरंडा के अनंतपुर फीडर में दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इससे मजिस्ट्रेट कॉलोनी, डायवर्सन रोड और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। हिनू फीडर में भी इसी अवधि में एयरपोर्ट रोड, कुंवर सिंह कॉलोनी, एजी कालोनी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कोकर, नामकुम और चुटिया के कई इलाकों में भी कटौती होगी। चुनाभट्ठा, नामकुम बाजार और कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई होगी।

कोकर शहरी के पावर हाउस फीडर में गुड़िया पेट्रोल पंप से नया टोली तक सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हरमू के चेतन टोली फीडर में दोपहर एक से तीन बजे और मेन रोड के काली मंदिर फीडर में भी इसी अवधि में पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण बिजली बंद रहेगी।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

कोकर के लालपुर फीडर से जुड़े बैंक कॉलोनी क्षेत्र में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। महतो होटल से कोकर डिस्टिलरी पोल तक के क्षेत्र में भी विद्युत कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी।

मोरहाबादी के न्यू मोरहाबादी फीडर में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक पार्क प्राइम होटल, मोरहाबादी सब्जी मार्केट, जतरा टांड़ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

पानी टंकी के बूटी मोड़ फीडर में पंचवटी पुरम, मां शांति निवास, पवन मंडल और आइएएस कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अशोकनगर के पुंदाग फीडर में सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक जेवियर कॉलोनी, महावीर नगर, अरगोड़ा हाउसिंग कालोनी, कुंज विहार और ओक फारेस्ट में डालियों की छंटाई होगी। एसपी कालोनी फीडर में दोपहर तीन से चार बजे तक एसपी कालोनी, बैथानिया और महावीर नगर फेज 1 में बिजली बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें- करम पर्व से पहले रांची के 298 सरना स्थलों की बदलेगी तस्वीर, सफाई से लेकर रोशनी-पेयजल तक नगर निगम की तैयारी