रांची के इन इलाकों में कल बिजली रहेगी गुल, समय से निपटा लें अपना काम
रांची में गुरुवार को विभिन्न फीडरों पर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बूटी मोड़, ...और पढ़ें

रांची में विभिन्न फीडरों पर कल बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
HighLights
गुरुवार को रांची में विभिन्न फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में सहयोग की अपील की।
जागरण संवाददाता, रांची। शहर में 27 अगस्त को अलग-अलग फीडरों में ब्रेकर एवं वीसीबी लगाने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई और विद्युत लाइन के रखरखाव को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान शटडाउन लिया जाएगा।
शहर में 33/11 केवी पावर हाउस पानी टंकी के बूटी मोड़ फीडर में गुरुवार को ब्रेकर एवं वीसीबी लगाने का कार्य किया जाएगा। विद्युत विभाग के अनुसार, यह कार्य सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगा। इस दौरान संबंधित फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कार्य पूरा होने के बाद फीडर को बाईपास केबल के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। शटडाउन के कारण महावीर मेडिका, बूटी मोड़, जय प्रकाश नगर, पंचवटी पुरम समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही पूरा कर लेने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग के अनुसार तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
पेड़ों की छंटाई के लिए चार घंटे अलग-अलग समय में बिजली रहेगी बंद
बिजली विभाग की ओर से पेड़ों की टहनियों की छंटाई और विद्युत लाइन के रखरखाव को लेकर गुरुवार को अलग-अलग फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रखने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार, सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय में शटडाउन लिया जाएगा।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी के बूटी फीडर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ों की टहनियों की छंटाई और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे बूटी मोड़, सैनिक कालोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
ओरमांझी फीडर में दोपहर का शटडाउन
ओरमांझी-1 और ओरमांझी-2 फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यहां भी पेड़ों की टहनियों की छंटाई और रखरखाव का काम किया जाएगा। इस दौरान चिड़ियाघर, ओरमांझी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बुंडू और सालगाडीह फीडर भी प्रभावित
शक्ति उपकेंद्र बुंडू के बुंडू फीडर और शक्ति उपकेंद्र मुरपा के सालगाडीह फीडर में भी 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों फीडरों में पेड़ों की छंटाई के लिए लाइन बंद रखी जाएगी।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
बुंडू फीडर से जुड़े टांगरटोली, उरांव टोली, माझी टोली, नावाडीह टोली, पुराना बाजार टोली, फुलवार टोली और धुर्वा मोड़ प्रभावित होंगे। वहीं सालगाडीह फीडर के अंतर्गत सालगाडीह, मरपा, सुमनडीह, पोराडीह, जोजोहातु और कोटांग में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले पूरा करने की अपील की है।
