Move to Jagran APP

तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर एफआईआर की जांच के लिए मुंबई जाएगी रांची पुलिस की टीम

तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर केस दर्ज होने के बाद जांच के लिए रांची पुलिस की एक टीम मुंबई जाएगी। वरीय अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद ही अरगोड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी मुंबई के लिए रवाना होंगे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:50 AM (IST)
तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर एफआईआर की जांच के लिए मुंबई जाएगी रांची पुलिस की टीम
एफआईआर की जांच के लिए मुंबई जाएगी रांची पुलिस की टीम। जागरण

रांची, जासं । तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर केस दर्ज होने के बाद जांच के लिए रांची पुलिस की एक टीम मुंबई जाएगी। वरीय अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद ही अरगोड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी मुंबई के लिए रवाना होंगे। तांडव वेब सीरीज की टीम पर रांची में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। एफआइआर के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में बुधवार को रांची के अरगोडा थाना में आवेदन दिया गया था।

prime article banner

इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस फ़िल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को मजाक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी।

इन्हें बनाया गया है आरोपित

अमेजन प्राइम नामक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अली अब्बास जफर मुंबई, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोडूसर हेमांसु कृष्ण मेहरा, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री कृतिका कायर, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने कहा है कि बॉलीवुड में हमेशा हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जाता है। जब हंगामा होता है तो माफी मांग ली जाती है। अब ये नहीं होगा, जिस तरह से तांडव में फिर एक बार हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है, मजाक उड़ाया गया है, अब बर्दाश्त नहीं होगा। उनपर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.