Move to Jagran APP

संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज: बिरसा चौक पर आंदोलन कर रहे लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों पर लाठीचार्ज

पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें आधे दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को चोटें आई हैं। इन कर्मचारियों की ओर से बिरसा चौक के पास धरना दिया जा रहा था।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 02:24 PM (IST)
संविदाकर्मियों पर लाठीचार्ज: बिरसा चौक पर आंदोलन कर रहे लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों पर लाठीचार्ज
अपनी मांगों को लेकर बिरसा चौक पर आंदोलन कर रहे लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों पर लाठीचार्ज। जागरण

रांची, जासं । बिरसा चौक पर आंदोलन कर रहे 14 वें वित्त आयोग के संविदाकर्मियों पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों के लगभग आधे दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को चोटें आई हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन कर्मचारियों की ओर से बिरसा चौक के पास धरना दिया जा रहा था। दोपहर के समय आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर, हाथों में बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए झारखंड मंत्रालय की ओर जाने लगे। इसी दौरान पुलिस की इनसे झड़प हो गई।

loksabha election banner

जगन्नाथपुर पुलिस एचईसी गेट के पास नारेबाजी होने लगी। गेट को जबरन खोलने पर आंदोलनकारी आमादा थे। पुलिस गेट को बंद कर दूसरी और मुस्तैद थी। मामले की जानकारी पाकर आला अधिकारी सदर एसडीओ एएसपी हटिया विनीत कुमार सिटी एसपी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.